{"_id":"5cfd6528bdec22078d331148","slug":"15601103688-bareilly-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित हुए मेधावी तो खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित हुए मेधावी तो खिल उठे चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ‘शिक्षा सबसे सशक्त हथियार है, जिससे दुनिया को बदला जा सकता है।’ इसी सूत्रवाक्य के प्रति युवाओें को जागरूक करने के लिए रविवार को पंजाबी वेलफेयर सोसायटी की ओर से समाज के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, भाजपा महानगर अध्यक्ष व सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने किया।
कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि रजनी अनेजा का स्वागत किया। संस्था सचिव पारुष अरोरा ने सोसायटी की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। अध्यक्ष ने आर्थिक कमजोर परिवार के पांच बच्चों को शिक्षित करने के लिए उनका शिक्षा खर्च उठाने का संकल्प लिया, जिसके बाद सम्मान समारोह में सीबीएसई, आईसीएससी के 10वीं और 12वीं के सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसमें 12वीं आईसीएसई की रिशिका सिंह, सीबीएसई के अनिकेत मेहरोत्रा और चेतन अरोरा को क्रमश: 31 सौ, 21 सौ और 11 सौ रुपये का नगद प्राइज दिया गया। यहां बीके कोचर, जितिन दुआ, अमरपाल सिंह रोम्पी, परमीत, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद व अन्य मौजूद रहे।