{"_id":"5cfd4acbbdec2207490a1a37","slug":"15601036203-bareilly-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल जीएफ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल जीएफ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चचिया सास का अंतिम संस्कार कराकर शनिवार शाम लौटते समय निगोही के चेना रूरिया के पास नील गाय से टकराकर घायल हुए जीएफ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की बरेली अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार पैत्रक गांव पुवायां के बसखेड़ा में किया गया।
जीएफ कॉलेज में जंतु विज्ञान विभाग के हायर एजुकेशन में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिव प्रताप सिंह शनिवार शाम चार बजे मीरानपुर कटरा के गांव उखरी स्थित ससुराल में चचिया सास का अंतिम संस्कार कराकर पत्नी के साथ बाइक से लौट रहे थे। निगोही क्षेत्र के गांव चेना रूरिया के पास उनकी बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई। उससे टकराने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बरेली में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम पैत्रक गांव पुवायां के बसखेड़ा पहुंचा, जहां शाम 5:30 बजे बड़े बेटे अंशुल चौहान ने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में कटरा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, इफको चेयरमैन बलवीर सिंह, हरिप्रकाश वर्मा, कवि प्रदीप वैरागी राजीव सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे।