फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   काला रविवार हादसों के नाम, सात की गई जान

काला रविवार हादसों के नाम, सात की गई जान

Mon, 10 Jun 2019 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
काला रविवार हादसों के नाम, सात की गई जान
शाहजहांपुर। रविवार का दिन जिले के वाहन चालकों के लिए बेहद मनहूस और काला साबित हुआ। अलग अलग हादसों में सात लोगों की जान चली गई जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

सिंधौली। हरदोई के थाना पाली के गांव केवलपुर निवासी 45 वर्षीय रामनरेश रविवार सुबह बेटे अजीत के साथ पुवायां जा रहे थे। गांव महानंदपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को ठोंक दिया। भाग रही पिकअप थाना खुटार के गांव सियुरा खुर्द निवासी पवन कुमार उर्फ पवनेश की बाइक से भी जा भिड़ी। चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां रामनरेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पवन उर्फ पवनेश की इलाज के दौरान कुछ देर बाद मौत हो गई। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

कांट। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे पिपरौला चौकी के सामने डग्गामार जीप की बाइक से भिड़ंत हो गई। जीप पलटने से उसमें सवार बदायूं के थाना उसावां के गांव रसूलपुर निवासी 48 वर्षीय जयपाल और बाइक सवार चौक कोतवाली के गांव नवादा इंदेपुर निवासी 25 वर्षीय कुलदीप की मौत हो गई। रोजा चीनी मिल में सिक्योरिटी गार्ड जयपाल परिवार के साथ बहन राजेश्वरी के घर फर्रुखाबाद के थाना कम्पिल के गांव बाबुलपुर जा रहे थे। हादसे में जयपाल की पत्नी पुष्पा रानी, उनके तीन बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। चौकी इंचार्ज ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर। शाहजहांपुर से आ रहा टेंपो रविवार दोपहर हाईवे पर सरोवर नगर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी 28 वर्षीय नफीस उर्फ गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। वह तिलहर के गांव मौजमपुर में ब्याही अपनी बहन शबाना के घर जा रहा था। टेंपो पर सवार अल्हागंज निवासी शोभित और उसकी मां सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। चार लोग मामूली घायल हैं। हादसे के बाद टेंपो चालक भाग गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गुड्डू दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। दोनों बहनें बार-बार बेहोश हो रही थीं।
पुवायां। गांव बगड़ेर निवासी बंधु की पत्नी बिटोली देवी पुत्र प्रेमपाल के साथ पौत्री बसंती देवी की शादी के कार्ड बांटने निकली थीं। गांव नत्थापुर से शादी कार्ड देकर लौटते वक्त पुवायां के सिविल कोर्ट मोड़ पर बेकाबू कार चाय के ठेेले को रौंदती हुई प्रेमपाल की बाइक से जा टकराई। हादसे में मां बेटा गंभीर घायल हो गये। चाय का ठेला लगाए पुवायां के मोहल्ला तिराहा बाजार निवासी आनंद गुप्ता ने भागकर जान बचाई। कार चालक और उसमें सवार लोग भाग गये। पुलिस ने कार सीज कर घायलों को पुवायां के सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बिटोली देवी की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
गांव बगड़ेर की बसंती देवी का 13 जून को विवाह है। विवाह से छह दिन पहले ही बसंती की दादी बिटोली देवी की हादसे में मौत हो गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। दरअसल जन्म देने के कुछ दिन बाद ही बहू ओमवती की मौत हो गई थी। दादी बिटोली ने ही बिन मां की बच्ची बसंती को मां का लाड़-प्यार देकर पाला-पोसा था। ंदादी बिटौली ने ही पौत्री बसंती का विवाह तय किया था। दो दिन पहले ही सात जून को तिलक की रस्म हुई थी। बाप पूरनलाल शराब का लती है। लिहाजा दादी ही पौत्री की शादी के कार्ड बांटने से लेकर दहेज का सामान जुटाने तक की सारी जिम्मेदारियां निभा रही थी। जन्म के समय मां को खो देने वाली बसंती शादी से चार दिन पूर्व दादी को खो देने से रो रोकर बेहाल है। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।


सेहरामऊ दक्षिणी। गांव ऐंठापुर निवासी अजय की रविवार को बरात लौटी थी। अजय बहनोई अमित के साथ कोल्ड ड्रिंक लेने दहेज में मिली बाइक से सेहरामऊ आये थे। लौटते समय सेहरामऊ तिराहे के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रहे चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। साले बहनोई दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed