फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दिल्ली से पिथौरागढ़ आने-जाने के दौरान राजनाथ ने किया चेंजओवर

दिल्ली से पिथौरागढ़ आने-जाने के दौरान राजनाथ ने किया चेंजओवर

Sun, 09 Jun 2019 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से पिथौरागढ़ आने-जाने के दौरान राजनाथ ने किया चेंजओवर
बरेली। दिल्ली से पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) आने-जाने के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने त्रिशूल एयरबेस पर चेंजओवर किया। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन के साथ ही रक्षा विभाग के अधिकारी भी सक्रिय रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पालम एयरपोर्ट दिल्ली से आईएएफ एयरक्राफ्ट से 9.30 बजे रवाना हुए। यहां त्रिशूल एयरबेस पर उन्होंने चेंजओवर किया। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। वापसी में भी उन्होंने त्रिशूल एयरबेस पर शाम 2.30 बजे पहुंचकर चेंजओवर किया। राजनाथ सिंह के चेंजओवर को देखते हुए रक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एसडीएम सदर अमरेंद्र सिंह सहित कई और अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं से पूछा हालचाल और हो गए रवाना
त्रिशूल एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महाराज सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, मेयर उमेश गौतम, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, दुर्विजय सिंह शाक्य, अंकित शुक्ला, नीरेंद्र राठौर, और सुधीश पांडेय आदि ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने यशवंत सिंह से उनके पिता सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का हालचाल लिया और महाराज सिंह से कुछ देर अकेले में बात की। हालांकि कोई यह स्पष्ट नहीं कर सका कि अकेले में उनकी क्या बात हुई। मगर महाराज सिंह का कहना है कि उन्होंने दिल्ली में मुलाकात का समय लिया है क्योंकि कई बार कार्यालय में संपर्क करने पर बात नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed