फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छोड़ो भी परमीशन.. यूं ही करने दो खनन

छोड़ो भी परमीशन.. यूं ही करने दो खनन

Sun, 09 Jun 2019 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
छोड़ो भी परमीशन.. यूं ही करने दो खनन
बरेली। चौबारी में रामगंगा पर एप्रोच रोड बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर खनन विभाग पर बगैर परमीशन के खनन करने देने का दबाव बना रहे हैं। बताते हैं कि इससे लिए खनन विभाग को भी लेटर भेजे गए हैं लेकिन खनन अधिकारी ने प्रशासन की अनुमति लिए बगैर खुदाई न करने की सख्त हिदायत दे दी है। पिछले दिनों अवैध खनन का मामला सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी स्टाफ खनन की अनुमति लेने के लिए प्रशासन से प्रपत्र तो ले गए थे लेकिन उसके बाद की औपचारिकता अब तक पूरी नहीं की है।
विज्ञापन

सेतु निगम रामगंगा चौबारी में नए पुल का निर्माण करा रहा है। बजट की कमी से महीनेभर से काम ठप पड़ा हुआ है। बावजूद इसके हाल में पीडब्ल्यूडी ने इसकी एप्रोच रोड बनानी शुरू कर दी थी। लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की थी कि रामगंगा के किनारे अवैध खनन करके रोड का कई फुट ऊंचा पटान कराया जा रहा है। इसके बाद खनन अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने इसकी जांच कराई तो सामने आया कि पीडब्ल्यूडी ने खनन के लिए कोई पट्टे ही नहीं लिए थे। इससे अवैध खनन की पुष्टि होने के साथ ही पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को नोटिस जारी कर दिया गया था। कार्रवाई के डर से पीडब्ल्यूडी का स्टाफ खनन विभाग के दफ्तर से अनुमति के लिए प्रपत्र तो ले गया था, लेकिन उसकी औपचारिकता अब तक पूरी नहीं की गई है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर की तरफ से यह लेटर भेजे गए हैं कि रोड के पटान का काम प्रभावित हो रहा है, इसलिए खनन करने दिया जाए। अनुमति की प्रक्रिया बाद में पूरी कर ली जाएगी। हालांकि खनन विभाग ने ऐसा करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगंगा एप्रोच रोड का भराव करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने अब तक परमीशन नहीं ली है। पीडब्ल्यूडी से यह लेटर आए थे कि खनन न रोका जाए, अनुमति की प्रक्रिया बाद में पूरी हो जाएगी। इस पर सहमति नहीं दी गई है। -अनुराग श्रीवास्तव, जिला खनन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed