{"_id":"5cfab8fdbdec2206fc128203","slug":"15599352233-bareilly-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी मियां के उर्स में जलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी मियां के उर्स में जलसा
विज्ञापन
बरेली। मिलक रोठा सीबी गंज की मजार शरीफ हजरत कश्मीरी मियां का दो रोजा उर्स शुरू हो गया है। इस मौके पर रात में जलसा आयोजित किया गया। इसमें कई नामवर उलमा ने दीनो इस्लाम की रोशनी में लोगों से जिंदगी गुजरने पर जोर दिया। हाफिजो कारी अमजद अली खान ने बताया कि शनिवार को शाम पांच बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। ब्यूरो
हजरत फतेह अली शाह का मनाया उर्स
बरेली। हजरत फतेह अली शाह का उर्स भूड़ में पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। खानकाह नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी की सरपस्ती में संपन्न हुई तकरीब के दौरान तमाम लोगों ने शिरकत कर अकीदत का इजहार किया।
उर्स की तकरीब सुबह कुरान ख्वानी से शुरू हुई। नातो मनकबत की महफिल के बाद लंगर तकसीम किया गया। दोपहर में भूड़ स्थित सज्जादा अफरोज मियां मुल्ला जी के निवास से चादरों का जुलूस रवाना हुआ। इसे स्वर्गीय शांतनु रोहतगी की पत्नी रेखा रोहतगी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जुलूस के गांधी नगर स्थित मजार शरीफ पहुंचने पर चादरों को मजार शरीफ पर पेश किया गया। रात में कव्वाली की महफिल सजी। इस मौके पर सीओ सिटी, थाना प्रेमनगर इंस्पेक्टर सहित कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। ब्यूरो