फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पीने को मयस्सर नहीं.. मगर सड़क पर बह रहा पानी

पीने को मयस्सर नहीं.. मगर सड़क पर बह रहा पानी

Sun, 09 Jun 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
पीने को मयस्सर नहीं.. मगर सड़क पर बह रहा पानी
बरेली। निगम में मचे घमासान के बीच जन समस्याओं को ताक पर रख दिया गया है। ईगो की इस लड़ाई में जनता को पेयजल भी नसीब नहीं हो पा रहा है। कुछ इलाकों के हालात तो इतने खराब हैं कि लोग एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। वहीं कुछ स्थानों पर पाइप लाइन में लीकेज के चलते पेयजल सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

बिहारीपुर कहरवान में पिछले पांच दिन से पानी नहीं आ रहा। बड़ी बमनपुरी में तीन दिन से पेयजल की किल्लत है। कुछ जगह पानी आ रहा है तो वह इतना गंदा है कि उसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। कई बार लोगों ने निगम में शिकायत भी की, लेकिन अफसर अपनी लड़ाई में मशगूल हैं। लिहाजा कोई समाधान नहीं निकला। वहीं, किला के मोहल्ला घेर शेख मिट्ठू और पटी गली में करीब महीने भर से पानी की दिक्कत है। पहले गंदा पानी आता था। अब 15 दिन से वो भी गायब हो गया है। शनिवार को वहां के शहादत हुसैन, इशाक, सोनी, सैयदा, फरीन आदि ने प्रदर्शन भी किया। समाजसेवा मंच के पम्मी वारसी ने बताया, मलूकपुर में सुनारों वाली गली में भी कई दिन से गंदे पेयजल की सप्लाई आ रही है। गंदा पानी पीने के चलते बीमारी का खतरा हो गया है। वहीं, मढ़ीनाथ की शिवनगर कालोनी में पानी की पाइपलाइन कई जगह से लीक हो रही है। पेयजल सड़क पर बह रहा है। पार्षद मुनेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने सप्ताह भर पहले निगम में शिकायत की, लेकिन कोई देखने नहीं आया। गांधीपुरम वार्ड की पार्षद पूनम गंगवार ने बताया कि उनके यहां आनंदविहार कालोनी में हार्टमन की पुलिया के पास कई दिन से पाइपलाइन लीक हो रही है। पिछले 20 दिन में दो बार रिपेयरिंग हो चुकी है लेकिन लीकेज नहीं रुका। पानी अब भी बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed