{"_id":"5cfab7d4bdec2207786baed6","slug":"15599349268-bareilly-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमात के लोगों ने की अधिकारियों की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमात के लोगों ने की अधिकारियों की बात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौकी चौराहे की मस्जिद पर नमाज पर रोक लगाने पर जमात रजा मुस्तफा ने दुख जताया है। जमात के समरान खान ने बताया कि इस घटना की खबर दरगाह आला हजरत में उनके कार्यालय पर आने के बाद जमात का एक प्रतिनिधि मंडल चौकी चौराहे वाली मस्जिद पर पहुंचा। यह पता चलने पर कि जुमे की नमाज नहीं हो पाई है तो जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खां सलमान मियां को इसकी जानकारी दी। सलमान मियां ने एडीजी जोन के अलावा एडीएम सिटी, सिटी मस्जिस्ट्रेट को फोन पर बात की। इसके बाद सभी जमात के लोग भी कोतवाली और चौकी चौराहा पहुंचे।
अमन बरकरार रखें
बरेली। आईएमसी प्रवक्ता डॉ. नफीस खां ने कहा है कि जो पुलिस प्रशासन और पांच सदस्यीय शिष्टमंडल के बीच तय हुआ है कि जुमे के दिन चौकी चौराहा मस्जिद के बाहर दो ही सफें लगाई जाएंगी वही कायम रहना चाहिए। उन्होंने मस्जिद मुतवल्ली और कमेटी के लोगों से अनुरोध किया है कि जो बात हुई उसका ख्याल रखें और दो ही सफें लगवाएं। साथ ही आम लोगों ने अमन की भी अपील की है।