फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दरगाह प्रकरण- सुलहनामे पर नहीं लगी मोहर... समझौता लटका

दरगोह प्रकरणदरगाह प्रकरण- सुलहनामे पर नहीं लगी मोहर... समझौता लटका

Wed, 12 Jun 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
दरगाह प्रकरण- सुलहनामे पर नहीं लगी मोहर... समझौता लटका
बरेली। आला हजरत दरगाह प्रकरण का पटाक्षेप होते-होते रह गया। सुलहनामा पर मंगलवार को मोहर लगनी थी, लेकिन एक पक्ष की अनुपस्थिति के चलते समझौता लटक गया है। माना जा रहा है कि अब इस मुद्दे पर बुधवार को फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

दरगाह की रजा मस्जिद में दो जून को खत्म शरीफ के जलसे में मारपीट की घटना के बाद खानदान के दो पक्षों में विवाद हो गया था। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी (अहसन मियां) ने नबीरे आला हजरत मौलाना उमर रजा खां (अंजुम मियां) और उनके बेटे शीरान रजा खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। दोनो पक्षों में बयानों के माध्यम से आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। इसी बीच 6 जून को अहसन मियां के मुरीदों का दरगाह पर जमावड़ा हुआ तो अंजुम मियां ने 7 जून को अहसन मियां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे विवाद और बढ़ गया। हालांकि समझौते के प्रयास शुरू के कारण फिलहाल बयानबाजी का दौर बंद है। चार दिनों से समझौते की कोशिश में लगे रहे तंजीम उलमा इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी और दूसरे लोगों की बदौलत सार्थक नतीजे सामने आने लगे। दरगाह के सरपरस्त सुब्हानी मियां के मॉरीशस से लौटने के बाद एक सुलहनामा तैयार किया गया। इस सुलहनामे पर मंगलवार को मोहर लगनी थी, लेकिन एक पक्ष के न होने की वजह से यह मामला टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed