{"_id":"5cf5807dbdec22078e0acbef","slug":"155959308117-bareilly-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन मीटर सस्पेंड, कर्म सिंह आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन मीटर सस्पेंड, कर्म सिंह आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विभागीय सामान की हेराफेरी और अन्य मामलों में फंसे एक्सईएन (मीटर) राजेंद्र प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके स्थान पर लखनऊ से कर्म सिंह बरेली में तैनात किए गए हैं।
पिछले दिनों कानपुर में एसटीएफ ने विभागीय सामान बाजार में बिकने से पहले ही पकड़ लिया था। छानबीन में पता चला कि शाहजहांपुर जिले में तैनात अधिशासी अभियंता (विद्युत वितरण खंड) राजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा इश्यू विभागीय उपकरण, केबल और अन्य सामान भी इसमें शामिल है। इसके बाद पावर कॉरपोरेशन ने सिंह के साथ एसडीओ मनीश चौबे और स्टोर कीपर ज्ञान चंद को सस्पेंड कर दिया, साथ ही इन पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। घोटाले में लिप्त पाए जाने वाले एक्सईएन राजेंद्र प्रताप सिंह बरेली स्थित मीटर सेक्शन में तैनात थे। उन्हें शाहजहांपुर में घपले में हुई कार्रवाई की जानकारी लगते ही वे कई दिनों तक कार्यालय से लापता रहे। पिछले दिनों निलंबन आदेश आने पर अधीक्षण अभियंता एनके मिश्रा ने आरपी सिंह को पत्र थमाकर रिलीव कर दिया। अब कॉरपोरेशन ने खाली पद पर लखनऊ से कर्म सिंह को तैनात किया है। वे अभी तक मुख्यालय पर संबद्ध थे।