{"_id":"5cf5767ebdec22078f24e0f4","slug":"155959052317-bareilly-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमेस्टर और प्रोफेशनल कोर्स का मूल्यांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमेस्टर और प्रोफेशनल कोर्स का मूल्यांकन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्य परीक्षा की तरह ही सेमेस्टर और प्रोफेशनल कोर्स का रिजल्ट समय पर जारी कराने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करा दी है। उम्मीद है कि जून माह की समाप्ति तक इन कोर्स का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सेमेस्टर एवं प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं दस मई से शुरू हुई थीं। 267 डिग्री कॉलेज के करीब 60 हजार छात्र-छात्राओं के लिए 81 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षाएं अभी जारी हैं और इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन भी शुरू करा दिया है। उम्मीद है कि जून माह के अंतिम सप्ताह में इन कोर्स का परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षाओं का रिजल्ट भी निर्धारित समय पर एकसाथ ही जारी कर दिया था। इसी तर्ज पर सेमेस्टर और प्रोफेशनल कोर्स का रिजल्ट जारी करने की तैयारी चल रही है।