फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नेताजी के कॉलेज हैं, सोच-समझकर होगी कार्रवाई

नेताजी के कॉलेज हैं, सोच-समझकर होगी कार्रवाई

Tue, 04 Jun 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
नेताजी के कॉलेज हैं, सोच-समझकर होगी कार्रवाई
बरेली। माननीयों से जुड़े कॉलेज और उनके छात्र-छात्राओं द्वारा कोडिंग तोड़ने की कोशिश को विश्वविद्यालय ने जांच के नाम पर नजरअंदाज कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि मामले में विश्वविद्यालय आरोपी छात्र-छात्राओं की कापियां अलग से जंचवाकर मामले को रफा-दफा करने में जुटा है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में 17 मई को बीपीएड की परीक्षा में केंद्र प्रभारी प्रो. अमित सिंह ने सनसनीखेज मामला पकड़ा था। मीरगंज के आरपी डिग्री कॉलेज और मुरादाबाद के रुक्मिणी डिग्री कॉलेज के 25 छात्र-छात्राओं ने अपनी उत्तर पुस्तिका पर रोल नंबर और कॉलेज का नाम लिख दिया था। साथ ही कुछ कोडवर्ड भी लिखे थे। यह मामला विश्वविद्यालय की कोडिंग व्यवस्था को ध्वस्त कर मूल्यांकन में सेंधमारी का था। प्रो. अमित सिंह ने मामले को सामूहिक नकल मानते हुए कार्रवाई के लिए परीक्षा विभाग को भेज दिया। वहां से मामले को यूएफएम (अनफेयर मीन्स) कमेटी को भेज दिया। प्रो. अमित सिंह का मानना है कि बिना प्लानिंग के इतने छात्र एकसाथ यह हरकत नहीं कर सकते। बाद में पूरे घटनाक्रम के पीछे एक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य का नाम सामने भी आया। मगर दोनों ही डिग्री कॉलेज मौजूदा और पूर्व जनप्रतिनिधि से ताल्लुक रखते हैं इसलिए विश्वविद्यालय ने कड़ी कार्रवाई से कदम पीछे खींच लिए। सूत्रों की मानें तो इस मामले में विश्वविद्यालय सिर्फ इन छात्र-छात्राओं की कापियां ही अलग से चेक कराने के मूड में हैं। इस प्लानिंग के पीछे काम कर रहे दिमाग को ढूंढने और कार्रवाई की कोई जहमत नहीं उठा रहा है। साथ ही, परीक्षा विभाग इस मामले को सामूहिक नकल मानने से भी इनकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed