फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सेतु निगम के भ्रष्टाचार की परत उधेड़ेगा पीडब्ल्यूडी

सेतु निगम के भ्रष्टाचार की परत उधेड़ेगा पीडब्ल्यूडी

Sun, 02 Jun 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
सेतु निगम के भ्रष्टाचार की परत उधेड़ेगा पीडब्ल्यूडी
बरेली। सेतु निगम ने हार्टमन ओवरब्रिज के निर्माण में अनियमितता बरती है, इस कारण ही पुल की सड़क बार-बार टूट रही है। करीब एक माह पहले पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत भी कराई थी लेकिन पैच फिर उधड़ने लगे हैं। अब पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने करीब एक दशक पहले बने इस ओवरब्रिज के निर्माण की जांच कराकर रिपोर्ट उनके एमडी को भेजने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

किला से कुदेशिया क्रॉसिंग रोड पर हार्टमन पुल के निर्माण पर सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्माण सामग्री की क्वालिटी इतनी घटिया है कि पुल की सीसी सड़क अभी से खराब होने लगी है। रोड इतनी ज्यादा उधड़ चुकी है कि अंदर सरिया का बिछा जाल तक दिखाई देने लगा है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन के एक्सईएन वीएम शर्मा ने एक माह पहले करीब छह लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार करके रिपेयरिंग भी कराई थी लेकिन एक माह में ही पुल की सड़क फिर उधड़ने लगी हैं। पुल पर तीन जगहों पर गड्ढे होने से अंदर की सरिया भी दिखने लगा है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि पुल की जो हालत है, उसे ठीक करने के लिए यह जरूरी हो गया है कि कई जगहों पर सीमेंट की पुरानी लेयर तोड़कर नए सिरे से उसे ठीक कराया जाए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को समझ में नहीं आ रहा है कि केवल दस साल पुराने इस पुल की ऐसी हालत क्यों हो रही है। जबकि इस पर दूसरे पुलों के मुकाबले ट्रैफिक का लोड भी कम है। अधिकारियों का कहना है कि सेतु निगम ने इस पुल को सही से नहीं बनाया है। ऐसे में तकनीकी तौर पर क्या खामियां हैं, इसकी रिपोर्ट तैयार करके सेतु निगम के एमडी को भेजी जाएगी। इसके लिए एई-जेई की एक संयुक्त टीम भी जल्द बनेगी।
विज्ञापन


हार्टमन ओवरब्रिज को बनाने में कई तकनीकी बातों का ख्याल नहीं रखा गया है। इससे यह पुल बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है। इसमें क्या गड़बड़ी हैं, इसकी जांच कराकर रिपोर्ट सेतु निगम के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश राजवंशी, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed