फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘पत्रकारिता के ‘उदंत मार्तंड’ हैं समाचार पत्र वितरक’

‘पत्रकारिता के ‘उदंत मार्तंड’ हैं समाचार पत्र वितरक’

Fri, 31 May 2019 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
‘पत्रकारिता के ‘उदंत मार्तंड’ हैं समाचार पत्र वितरक’
‘पत्रकारिता के ‘उदंत मार्तंड’ हैं समाचार पत्र वितरक’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। पत्रकारिता के लिए समाचार पत्र वितरकों की भूमिका ‘उदंत मार्तंड’ से कम नहीं है। हिंदी के प्रचार-प्रसार में भी उनके योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता। यह बात समाचार पत्र वितरक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित 12वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर उमेश गौतम ने कही। नैनीताल रोड पर कुदेशिया फाटक स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने सभी समाचार पत्र वितरकों का केंद्र सरकार की भारत आयुष्मान योजना में पंजीकरण कराने का भी आश्वासन दिया। साथ ही यह घोषणा भी की कि आयुष्मान पंजीकरण होने तक उन्हें मिशन हॉस्पिटल में समस्त चिकित्सा सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में वितरकों के योगदान पर चर्चा हुई। जिसमें मुख्य वक्ता वितरक समाज के संपादक राकेश पांडे ने आगामी 15 अक्टूबर को जंतर मंतर पर देश भर के समाचार पत्र वितरक केंद्र सरकार से जनकल्याणकारी सुविधाओं की मांग को लेकर धरना देने के कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजसेवी अजय राज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और वितरक समाज की मजबूती को सबके सामने रख उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। वितरक संघ के अध्यक्ष विमल पांडे ने आजादी के बाद से अब तक वितरक समाज को सरकारी सुविधाएं न मिलने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (भाजपा) डॉ. अनिल शर्मा ने वितरक समाज की समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर उसके निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अनुराग सक्सेना, हल्द्वानी पार्षद चंद्र शेखर कांडपाल, हल्द्वानी वितरक संघ के अध्यक्ष चंदन राणा, महामंत्री बाला दत्त नैनवाल, आगरा वितरक संघ के अध्यक्ष ज्ञान चौधरी समेत प्रकाश जौहरी, ओम प्रकाश, नरेश सैनी, हरीश कुठारी, सोनू-मोनू, भूषण गंगवार, लालता प्रसाद, नवीन सक्सेना, पंकज सक्सेना, मोना अरोड़ा, संजू समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed