{"_id":"5ceaedc8bdec22070264c43b","slug":"155890021720-bareilly-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों को नहीं करनी होगी दौड़भाग, डाकिया पहुंचाएगा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों को नहीं करनी होगी दौड़भाग, डाकिया पहुंचाएगा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ‘आपका बैंक, आपके द्वार’ योजना के तहत अब डाक विभाग जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों के घर तक पहुंचाएगा। जिसके लिए शासन ने सूबे के सभी जिलाधिकारियों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजनाओं के खाते इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) में खुलवाने के निर्देश दिए हैं।
बरेली सर्किल डाक विभाग के निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि समाज कल्याण विभाग से संचालित छात्रवृत्ति योजना, वृद्धावस्था पेंशन, स्वतंत्रता सेनानी पेंशन, विधवा पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, अत्याचार उत्पीड़न आदि के पात्र लाभार्थियों को आईपीपीबी खाते के माध्यम से भुगतान करने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत योजनाओं के लाभार्थियों को बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वह स्थानीय पोस्ट ऑफिस में पहुुंचकर डाकिया की मदद से अपने खाते से लेन/देन कर सकेंगे।
बरेली मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक पीके सिंह ने सभी पोस्टमास्टर और डाकियों को ग्रामीण स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को नई योजना के तहत जागरूक करने और खाते खुलवाने के निर्देश दिए हैं।