{"_id":"5ceaedbebdec2207410e7a14","slug":"155890020816-bareilly-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंदिया बनीं कुकिंग कंपटीशन की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंदिया बनीं कुकिंग कंपटीशन की विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिव्यांग स्कूल दिशा और थैलिसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए चल रहे फूड फेस्टिवल का रविवार को समापन हो गया। दूसरे दिन अहमदाबाद से आयी कुकिंग एक्सपर्ट मनीषा गुप्ता ने डेजर्ट्स बनाने का लाइव प्रेजेंटेशन दिया। कुकिंग कंपटीशन में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का परिचय दिया।
आयोजक डॉ. रजनी अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय फूड फेस्टिवल में सेहत का ध्यान रखते हुए पकवान बनाने की विधि बताई गई। समापन के अवसर पर थैलीसीमिया के उपचार के लिए उपकरण खरीदने को आर्थिक मदद दी गई। साथ ही, दिव्यांग बच्चों के विद्यालय दिशा को भी जरूरत की सामग्री और सहायता राशि दी। आयोजित कुकिंग कंपटीशन में बिंदिया गुप्ता प्रथम, आशिमा गुप्ता द्वितीय और विभा तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान मुख्य अतिथि आईआरएस वृंदा दयाल और विशिष्ट अतिथि नीता सिंह, बीडीए की उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल और गुंजन चतुर्वेदी रहीं। आयोजन में अमिता अग्रवाल, गीता अग्रवाल, अंजू चन्दोला, शिप्रा श्रीवास्तव, सीमा गोयल, डॉ. पूर्णिमा अनिल का विशेष सहयोग रहा।