{"_id":"5ceaedbbbdec2207066cab38","slug":"155890020412-bareilly-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सुरक्षा इंतजाम परखकर ही स्कूल में कराओ एडमिशन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सुरक्षा इंतजाम परखकर ही स्कूल में कराओ एडमिशन’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सूरत के एक कोचिंग सेंटर में हुए ‘अग्निकांड’ में असमय काल के गाल में समाए 19 मासूमों को अभिभावक संघ ने रविवार को डीडीपुरम स्थित शहीद पंकज अरोरा स्मारक स्थल पर शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभासद सतीश कुमार मम्मा, विपुल लाला, यूथ पावर के गौरव सक्सेना और अन्य ने विचार रखे।
मौजूद लोगों ने अभिभावकों को बच्चों का एडमिशन कराने से पहले स्कूलों में सुरक्षा इंतजाम पता करने का सुझाव दिया। अभिभावक संघ के शशिकांत गौतम ने दो माह में शहर स्थित स्कूलों और कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा इंतजाम पता करने को कहा, जिससे जहां सुरक्षा उपकरण नहीं है उन स्कूलों और कोचिंगों के खिलाफ प्रशासन को चेताया जा सके। डॉ. अतुल, डॉ. सुबोध सक्सेना, गुरु चरण सिंह, विष्णु अग्रवाल, मोहित जौहरी और अन्य ने स्कूलों में आपदा प्रबंधन की क्लास आयोजित कर बच्चों को बचाव के तरीकों के प्रति प्रशिक्षित करने पर बल दिया, ताकि विपरीत परिस्थितियों में बच्चे स्वयं को सुरक्षित करने में सक्षम हो सकें। आखिर में अभिभावक संघ के पदाधिकारियों और मौजूद अभिभावकों ने संयुक्त रूप से हादसे में असमय काल के गाल में समाने वाले मासूमों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।