{"_id":"5ceaedb8bdec22070460be86","slug":"155890020117-bareilly-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पूर्व सूचना के कमेटी का चुनाव कराने पर आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पूर्व सूचना के कमेटी का चुनाव कराने पर आपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोहाड़ापीर गुरुद्वारा साहिब में रविवार को गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के संबंध में सिख संगत की बैठक बुलाकर कमेटी का चुनाव कराने पर सिख संगत ने आपत्ति जताई है। हरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, जगमीत सिंह, कीरत सिंह, लक्की सोढ़ी, हरनाम सिंह आदि ने सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी पर धोखे से फर्जी चुनाव कराने का आरोप लगाया है।
बताया कि आठ साल पहले गुरदीप सिंह बग्गा कमेटी में सेक्रेटरी के पद पर काबिज हुए थे। तब से वे लगातार सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी में कब्जा जमाए हैं। आरोप है कि रविवार को सुबह गुरुद्वारा कोहाड़ापी साहिब में प्रकाश पर्व के संबंध में बैठक बुलाकर कमेटी ने फर्जी चुनाव कराकर एक बार फिर गुरदीप सिंह बग्गा ने खुद को सेक्रेटरी घोषित कर दिया। मामले पर सोमवार को सिख संगत डीएम और एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर धोखाधड़ी रोकने की मांग करेगी। कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं, गुरदीप सिंह बग्गा ने आरोपों को सिरे से नकारा है। कहा, प्रकाश पर्व के आयोजन के संबंध में बैठक थी। जिसको संपन्न कराने के लिए कमेटी गठित हुई। लंबे समय से प्रकाश पर्व का आयोजन करने के अनुभव के चलते उन्हें पद सौंपा गया है।