फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नौ घंटे के मेगा ब्लॉक में सुस्त हुई ट्रेनों की चाल

नौ घंटे के मेगा ब्लॉक में सुस्त हुई ट्रेनों की चाल

Mon, 27 May 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
नौ घंटे के मेगा ब्लॉक में सुस्त हुई ट्रेनों की चाल
डेमो - फोटो : डेमो

कुछ गाड़ियां नहीं आईं, कुछ ने तय की आधी दूरी

विज्ञापन
बरेली/ शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में रेलवे का मेंटिनेंस के नाम पर ब्लॉक लिया जाना यात्रियों को काफी अखर रहा है। रविवार को अप लाइन पर सात और डाउन पर दो घंटे के ब्लॉक के दौरान ट्रेनों की रफ्तार थमी रही। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को हुई। ब्लॉक के दौरान डाउन बरेली-बनारस एक्सप्रेस को हरदोई और सीतापुर पैसेंजर को रोजा जंक्शन से लौटा दिया गया। वहीं कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। डाउन लाइन पर दो घंटे के ब्लॉक के दौरान सियालदह, त्रिवेणी और गुवाहटी एक्सप्रेस प्रभावित रहीं।
रविवार को रेलवे ने आलमनगर से मुरादाबाद तक अप लाइन पर सात घंटे का मेगा ब्लॉक लिया। आलमनगर से शाहजहांपुर सुबह 8:40 से 1:40, शाहजहांपुर से बरेली 11:15 से 4:15 और बरेली से मुरादाबाद के बीच 11:30 से 16:30 बजे तक मेगा ब्लॉक के दौरान 13152 बरेली-बनारस एक्सप्रेस को हरदोई, 55045 सीतापुर पैसेंजर को रोजा से वापस कर दिया गया। इसके अलावा 5904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। 15211 जननायक एक्सप्रेस, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन ट्रेन ब्लॉक से प्रभावित रहीं। प्रयाग एक्सप्रेस रद्द रही। उधर, डाउन लाइन पर टिसुआ में नई रेल लाइन बिछाने के लिए दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान 13152 सियालदह, 14370 त्रिवेणी और 15910 गुवाहटी एक्सप्रेस प्रभावित हुईं। शाम को दोनों लाइन पर रेल यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


मेंटिनेंस कार्यों के लिए अप लाइन पर बड़ा ब्लॉक लिया गया। बरेली, मुरादाबाद होते हुए दिल्ली, देहरादून की ओर जाने वाली कई ट्रेनें ब्लॉक से प्रभावित हुईं। डाउन लाइन पर भी दो घंटे का ब्लॉक लेकर काम निपटाए गए। ज्यादातर काम पूरे कर लिए हैं। आने वाले दिनों में रेल यात्रा सुविधाजनक और सुरक्षित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रभाष राघव, डीओएम, मुरादाबाद रेल मंडल

रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा

बरेली। लगातार ब्लॉक के चलते ट्रेन से सफर करने वालों को काफी दिक्कत आ रही है। रविवार को तो छुट्टी का मजा भी किरकिरा हो गया। कई लोग बच्चों की छुट्टी के बाद अपनी रिश्तेदारियों में जाने को निकले थे, उन्हें काफी देर तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। कर्मचारी नगर कॉलोनी निवासी सत्यवीर का कहना था कि यात्री किराया नहीं बढ़ा पाने की मजबूरी में रेलवे इस तरह से ट्रेन संचालन जानबूझकर बाधित कर रहा है। मालवाहक ट्रेनों के संचालन पर जोर है और यात्री ट्रेनें सीमित की जा रही हैं। जनता इससे काफी परेशान है।

अचानक त्रिवेणी का प्लेटफार्म बदला, भगदड़ में दो यात्री जख्मी

बरेली। रविवार को ब्लॉक के चलते त्रिवेणी एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदला गया। अचानक जानकारी होने पर प्लेटफार्म संख्या एक पर इंतजार कर रहे यात्री ट्रेन में बैठने को ओवरब्रिज के बजाय पटरियां क्रास करके जाने लगे। इस कोशिश में भगदड़ जैसा माहौल रहा। उम्रदराज लोगों को पत्थरों पर गिरकर चोटें आईं। शुरू में त्रिवेणी एक्सप्रेस को एक नंबर प्लेटफार्म से जाने की सूचना प्रसारित की गई थी। यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी नई सूचना प्रसारित हुई कि एक नंबर पर राजधानी सुपरफास्ट आ रही है, त्रिवेणी अब तीन नंबर से जाएगी। त्रिवेणी तीन नंबर पर आकर खड़ी हो चुकी थी, इसलिए जल्दबाजी में लोग प्लेटफार्म से पटरी पर उतरकर भाग निकले।

लाइन नंबर चार पर इंटरलॉकिंग की

फतेहगंज पूर्वी। रविवार पूर्वाह्न 11 बजे रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने अप तथा डाउन दिशा की लाइनों का ब्लॉक लिया। टिसुआ स्टेशन पर दो साल पहले बिछाई गई लाइन नंबर चार को अप मेन लाइन से कनेक्ट करने का कार्य किया गया। टीम ने इंटरलाकिंग कार्य भी शुरू किया। यह कार्य तीन घंटे में भी पूरा नहीं हो सका। सूत्रों की मानें तो बचे हुए काम करने को तीन दिन और ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed