{"_id":"5ceaecebbdec2207801a719a","slug":"155889999718-bareilly-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले अनुमति लेंगे फिर धरना देंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले अनुमति लेंगे फिर धरना देंगे व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर आयुक्त के बयान से आक्रोशित व्यापारी सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट से नगर निगम परिसर में धरना देने के लिए अनुमति लेंगे। हालांकि व्यापारियों ने 27 मई से धरना प्रदर्शन की बात कही थी, लेकिन अब पहले अनुमति ली जाएगी।
पिछले दिनों कुष्ठ आश्रम के खेतों पर कब्जे को लेकर नगर निगम में जोरदार धरना प्रदर्शन हुआ था। नगर आयुक्त ने उपसभापति अतुल कपूर और व्यापारी नेता पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। इस पर उपसभापति और व्यापारी नेता ने नगर आयुक्त को मानहानि का नोटिस देकर माफी मांगने को कहा था। इधर, नगर आयुक्त स्पष्ट कह चुके हैं कि कानूनी मामला है तो जवाब भी वैसे ही दिया जाएगा। नगर आयुक्त के बयान से नाराज व्यापारी पिछले दिनों मीटिंग करके 27 मई से नगर निगम में धरना प्रदर्शन की घोषणा कर चुके हैं। रविवार को यह समय सीमा पूरी हो चुकी है। व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि सोमवार को वे लोग सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर अनुमति लेंगे फिर धरना प्रदर्शन करेंगे। ब्यूरो