{"_id":"5ceaece8bdec22073561ca2b","slug":"15588999931825-bareilly-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसपा को अपने घर में मिले सिर्फ 825 वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसपा को अपने घर में मिले सिर्फ 825 वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। समाजवादी पार्टी से अलग होकर बनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी समन ताहिर को नवाबगंज जहां उनकी मां नगर पालिका अध्यक्ष हैं, वहां सिर्फ 825 वोट ही मिल पाए। पूरे लोकसभा क्षेत्र में प्रसपा प्रत्याशी को 2500 से भी कम वोट मिले। चुनाव से पहले प्रसपा को 15 से 20 हजार वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा था और उसे मुस्लिम वोट ट्रांसफर कराने के लिए कुछ बड़े दलों के नेता भी सक्रिय हो गए थे।
प्रगतिशील सपा प्रत्याशी समन ताहिर की मां शहला ताहिर ने भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के परिवार को नगरपालिका के चुनाव में कांटे की टक्कर देकर जीत हासिल की थी। शहला ताहिर को विधानसभा चुनाव में भी लगभग 40 हजार वोट मिला था। प्रगतिशील सपा के मुख्य प्रदेश महासचिव वीरपाल सिंह यादव का कहना है कि इस बार जनता ने अपना वोट मोदी को हराने के लिए दिया या फिर जिताने के लिए। ध्रुवीकरण के चलते बड़े-बड़े दिग्गज धराशायी हो गई। प्रगतिशील सपा तो नई पार्टी थी। ब्यूरो