{"_id":"5ceaeccebdec2207524967f8","slug":"15588999677-bareilly-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज में लापरवाही की शिकायत की तो मरीज को कहीं और ले जाने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज में लापरवाही की शिकायत की तो मरीज को कहीं और ले जाने का दबाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ट्रेन से गिर कर घायल हुए बुजुर्ग प्रवीन कुमार के इलाज में लापरवाही की शिकायत दिव्यांग पुत्र ने सीएमएस से क्या की कि अब डॉक्टर और स्टाफ उस पर मरीज को कहीं और ले जाने का दबाव बना रहे हैं।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती प्रवीण कुमार (62) के दिव्यांग पुत्र राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि उसके पिता से दो दिन पहले कासगंज से बरेली आते समय किसी व्यक्ति ने मोबाइल और थैला छीन कर उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें यहां शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में पिता के ड्रिप लगाई गई जिसमें विगो लगी छोड़ दी गई। विगो निकालने के लिए उसने स्टाफ से कहा पर अनसुनी कर दी गई। शुक्रवार रात को विगो अपने आप निकल गई। इस कारण उसके पिता के हाथ से काफी खून बह गया। उसने इस बात की शिकायत शनिवार को सीएमएस से की। इस पर उन्होंने स्टाफ की डांट लगा दी। राहुल का आरोप है कि सीएमएस से शिकायत के बाद से स्टाफ लगातार लापरवाही बरत रहा है। उसे दवा बाहर से लाने को कहा जाता है। विरोध करने पर मरीज को रेफर करा ले जाने का दबाव बनाया जा रहा है। उसने इस संबंध में उचित कदम उठाने की मांग की है।