फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   धरने की तैयारी में व्यापारी, 27 जून से शुरू करेंगे प्रदर्शन

धरने की तैयारी में व्यापारी, 27 जून से शुरू करेंगे प्रदर्शन

Sun, 26 May 2019 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
धरने की तैयारी में व्यापारी, 27 जून से शुरू करेंगे प्रदर्शन
बरेली। नगर निगम में तनातनी का माहौल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। उपसभापति अतुल कपूर और व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा ने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को कानूनी नोटिस देकर सात दिन में माफी मांगने की चेतावनी दी थी, लेकिन नगर आयुक्त ने इस मामले को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि वह इस मामले में कानूनी जवाब ही देंगे।
विज्ञापन

कुष्ठ आश्रम पर कब्जे को लेकर नगर निगम में 17 मई को प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान मीडिया से बातचीत में नगर आयुक्त ने आरोप लगाया था कि पोर्टेबल शॉप प्रकरण में जांच कराने से नाराज होकर उपसभापति अतुल कपूर और व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा इस मामले में राजनीति कर रहे हैं। अतुल कपूर और विशाल मेहरोत्रा ने मामले को प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए नगर आयुक्त को मानहानि का नोटिस देकर सात दिन में माफी मांगने को कहा था। मगर नगर आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कानूनी नोटिस का विधिक प्रक्रिया के अनुसार ही जवाब देंगे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शनिवार को विशाल मेहरोत्रा, रामकृष्ण शुक्ला, दीपक द्विवेदी, इंद्रजीत गांधी समेत कई व्यापारी नगर निगम पहुंचे। कहा- नगर आयुक्त हठधर्मिता पर आमादा हैं। अगर वह माफी नहीं मांगेंगे तो व्यापारी नगर आयुक्त कार्यालय के सामने ही धरना प्रदर्शन करेंगे। उन लोगों ने धरने की जगह भी चुन ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपसभापति और व्यापारी नेता के नोटिस मिले हैं। कानूनी नोटिस हैं इसलिए इस मामले में विधिक जवाब ही दिया जाएगा।
- सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed