फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आज दिल्ली की ओर जाना है तो ट्रेन के सहारे न रहें

आज दिल्ली की ओर जाना है तो ट्रेन के सहारे न रहें

Sun, 26 May 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
आज दिल्ली की ओर जाना है तो ट्रेन के सहारे न रहें
शाहजहांपुर/रोजा। रविवार को दिल्ली की ओर जाना है तो ट्रेनों के सहारे न रहें। रविवार को अप लाइन पर सात घंटे तक ट्रेनों की रफ्तार थमी रहेगी। रेलवे अधिकारियों की मानें तो यह साल का सबसे बड़ा मेगा ब्लॉक होगा। मेगा ब्लॉक लखनऊ के आलमनगर से हरियाणा के अंबाला तक लिया जाएगा। अलग-अलग रेल सेक्शन में ब्लॉक का समय भी अलग-अलग रहेगा। आलमनगर से मुरादाबाद के बीच ब्लॉक सुबह 9:40 से शाम 4:40 बजे तक रहेगा। ब्लॉक से एक दर्जन से ज्यादा ट्रेन प्रभावित होंगी।
विज्ञापन

रेलवे इन दिनों मेटिनेंस का काम रहा है। कई स्थानों पर ट्रैक, स्लीपर बदलने का काम भी चल रहा है। काम पूरे करने के लिए उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल में रविवार को सात घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है। आलमनगर से शाहजहांपुर ब्लॉक का समय 9:40 से 1:40 बजे तक होगा। जबकि शाहजहांपुर से मुरादाबाद के बीच ब्लॉक 11:15 बजे से शाम 4:40 बजे तक लिया जाएगा। इतना ही नहीं अप लाइन पर अंबाला रेल सेक्शन तक काम किए जाएंगे। इस दौरान 14235 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस को हरदोई से और 55045 शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर को रोजा से वापस कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15211 जननायक एक्सप्रेस, 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन ट्रेन प्रभावित होंगी। कई ट्रेन को देरी से चलाया जाएगा वहीं कई ट्रेन को रास्ते में रोका जाएगा।
विज्ञापन


मेगा ब्लॉक के चलते 24 मई से ही ट्रेनों के निरस्तीकरण का सिलसिला शुरू हो चुका है। शुक्रवार को 15903 डिब्रूगढ-/चंडीगढ़ एक्सप्रेस, शनिवार को 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाणा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। रविवार को 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़, सोमवार को 12358 अमृतसर- कोलकाता दुर्गियाणा एक्सप्रेस रद् रहेंगी। इसके साथ ही 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15011 लखनऊ-चडीगढ़ एक्सप्रेस भी प्रभावित होंगी। ये ट्रेन 26 मई को सहारनपुर से चंडीगढ़ के बीच कैंसल रहेंगी। इसी तरह 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस चंडीगढ़ की स्थान पर सहारनरपुर से चलकर लखनऊ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह रहेगा मेगा ब्लॉक
आलमनगर से शाहजहांपुर सुबह 9:40 से 1:40 तक
शाहजहांपुर से बरेली सुबह 11:15 से 16:15 तक
बरेली से मुरादाबाद सुबह 11:30 से 16:30 तक

अप लाइन पर रविवार को बड़ा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस को हरदोई, सीतापुर पैसेंजर को रोजा से वापस किया जाएगा। दुर्गियाणा एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन को पूर्ण और आंशिक निरस्त भी किया गया है। मेगा ब्लॉक अंबाला रेल सेक्शन तक अलग-अलग समय पर लिया जाएगा।
- प्रभाष राघव, डिवीजन ऑपरेटिंग मैनेजर- मुरादाबाद रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed