{"_id":"5ce84afcbdec22071b38accb","slug":"155872747019-bareilly-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम! आपसे ये घालमेल किसने करा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैडम! आपसे ये घालमेल किसने करा दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बेसिक स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए उन्हें इंग्लिश मीडियम में तब्दील करने की योजना पर जाने-अनजाने अफसर ही पानी फेर रहे हैं। नगर क्षेत्र में इंग्लिश मीडियम बनाए गए गएपांच स्कूलों में से एक स्कूल में तो पांच शिक्षक नियुक्त कर दिए गए जबकि बाकी स्कूलों में एक भी शिक्षक तैनात नहीं किया गया है। दिलचस्प यह है कि शिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार बीएसए को है, लेकिन वह खुद ही इस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही हैं। हालांकि शिक्षक संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है और सभी स्कूलों इंग्लिश पढ़ाने के लिए शिक्षक तैनात करने की मांग की है। इंग्लिश सिलेबस भी मुहैया कराने को कहा है।
पिछले साल जारी शासनादेश के तहत नगर क्षेत्र में पांच बेसिक स्कूलों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में परिवर्तित किया गया। ये स्कूल जसौली, खडौआ, सुभाषनगर, बालजती, हरुनगला में हैं। इन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती पर हुए घालमेल पर शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जताई है। जसौली बेसिक स्कूल में पांच शिक्षक तैनात कर दिए तो वहीं अन्य स्कूलों में एक भी शिक्षक की तैनाती नहीं की। इस पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी हरीश बाबू शर्मा ने बीएसए को पत्र लिखकर इस तैनाती की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने स्कूलों में इंग्लिश पढ़ाने वाले बेहतर शिक्षकों की तैनाती करने और इंग्लिश पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। उधर, बीएसए तनुजा त्रिपाठी का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। अगर कोई शिकायत करेगा तो उसकी जांच कराई जाएगी।