फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भाजपा कार्यालय में जश्न, सपा-बसपा में मायूसी

भाजपा कार्यालय में जश्न, सपा-बसपा में मायूसी

Fri, 24 May 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में जश्न, सपा-बसपा में मायूसी
बरेली। मतगणना शुरू होने तक भाजपा और सपा-बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह था। मगर चुनाव परिणाम आने शुरू हुए तो तीनों पार्टियों के कार्यालयों में माहौल बदलता चला गया। दोपहर होने तक भाजपा के कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया, जबकि सपा-बसपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मायूसी झलकने लगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने प्रत्याशियों, पार्टी नेताओं और उनके समर्थकों के रुकने के लिए परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र का रोड नंबर तीन तय किया था। जहां भाजपा और सपा-बसपा की ओर से नेताओं और कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए अस्थायी कार्यालय खोले गए थे। भाजपा कार्यालय में चुनाव परिणाम देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। इधर, गठबंधन होने से अलग-अलग होने के बावजूद कार्यालयों पर झंडे हाथी और साइकिल दोनों के लगे थे, लेकिन दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता अलग-अलग बैठे दिख रहे थे। चुनाव परिणाम आने शुरू हुए तो करीब 11 बजे से भाजपा कार्यालय में रुक-रुककर नारेबाजी होने लगी। दोपहर दो बजे तक ढोल नगाड़े पर कार्यकर्ता खुशी में झूमने लगे। उधर, सपा और बसपा कार्यालयों से कार्यकर्ता धीरे-धीरे खिसकने लगे। बाकी बचे लोगों के चेहरे मुरझाए दिखे। उधर, भाजपा कार्यालय में भीड़ बढ़ती चली गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed