फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सिर्फ शेखूपुर में हारे धर्मेंद्र, आंवला, दातागंज, फरीदपुर और बिथरी के वोटरों ने दिलाई बढ़त

सिर्फ शेखूपुर में हारे धर्मेंद्र, आंवला, दातागंज, फरीदपुर और बिथरी के वोटरों ने दिलाई बढ़त

Fri, 24 May 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
सिर्फ शेखूपुर में हारे धर्मेंद्र, आंवला, दातागंज, फरीदपुर और बिथरी के वोटरों ने दिलाई बढ़त
बरेली। आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप की नाव को दातागंज, आंवला, फरीदपुर और बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के वोटरों ने पार लगा दी। इन सभी क्षेत्रों में उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी रुचिवीरा से अच्छी लीड ली जो उनकी जीत का आधार बन गई।
विज्ञापन

धर्मेंद्र कश्यप ने दातागंज विधानसभा क्षेत्र में रुचि वीरा से करीब 40 हजार वोटों की भारी बढ़त ली। यहां उन्हें 120406 वोट मिले जबकि रुचि वीरा को 80036 वोट मिले। पहले राउंड में उन्हें 4487 जबकि रुचि को केवल 2156 वोट मिले। 11वें राउंड से वह रुचि वीरा को पछाड़ते चले गए। 12वें राउंड में 2318 वोट मिलने से उन्हें थोड़ा झटका लगा। इस चक्र में रुचिवीरा को 3169 मत मिले लेकिन इसके बाद उन्होंने चंद चक्रों को छोड़कर रुचि वीरा को आगे नहीं निकलने दिया। फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में भी वह मजबूत रहे। यहां भी उन्हें गठबंधन प्रत्याशी से 20 हजार वोटों से ज्यादा वोट मिले। पहले ही राउंड में धर्मेंद्र पर वोटों की बारिश हुई। उन्हें 5554 वोट मिले जबकि रुचि वीरा को 1515 वोट ही मिल सके। इसके बाद नौ राउंड तक मजबूती से डटे रहे। हालांकि दसवें राउंड में उन्हें 2354 मत मिले जबकि रुचिवीरा 3935 को वोट मिले। इसके बाद भी इस विधानसभा के ज्यादातर राउंड में धर्मेंद्र लीड लेते रहे। बिथरी चैनपुर के वोटरों ने भी धर्मेंद्र पर खूब वोट लुटाए। इस विधानसभा क्षेत्र में धर्मेंद्र को 125288 वोट मिले जबकि गठबंधन प्रत्याशी की झोली में 86046 वोट आए। आंवला में भी वोटरों ने उन्हें अच्छी पोजीशन में पहुंचा दिया। धर्मेंद्र को यहां 94350 पाकर रुचिवीरा से 24 हजार से ज्यादा लीड ले ली। यहां पहले राउंड में रुचि वीरा कुछ आगे रहीं लेकिन अगले ही चक्र में धर्मेंद्र ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। इसके बाद वह अंत तक ज्यादातर राउंड में गठबंधन प्रत्याशी से आगे रहे। इन विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed