फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नहीं बदल सका इतिहास... गठबंधन भी हुआ हताश

नहीं बदल सका इतिहास... गठबंधन भी हुआ हताश

Fri, 24 May 2019 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
नहीं बदल सका इतिहास... गठबंधन भी हुआ हताश
बरेली। लोकसभा की बरेली सीट का इतिहास रहा है कि यहां न तो कभी सपा का सांसद बना और न ही बसपा का। इस बार दोनों पार्टियों का गठबंधन हो गया और रालोद भी उनके साथ आ गई। इस गठबंधन से सपा के पूर्व मंत्री एवं विधायक भगवत सरन गंगवार को प्रत्याशी बनाया गया। भगवत के प्रत्याशी बनने से चुनाव तो दिलचस्प हुआ, लेकिन बरेली सीट का इतिहास नहीं बदला। मोदी लहर के आगे गठबंधन टिक नहीं सका और भगवत को हार का मुंह देखना पड़ा। इसका एक बड़ा कारण सपा में भितरघात भी रहा।
विज्ञापन

सपा के इतिहास में यह पहला लोकसभा चुनाव था, जिसमें जिला और महानगर संगठन भंग चल रहे थे। चुनाव की देखरेख के लिए संचालन समिति गठित की गई थी। चुनाव से पहले ही सपा में जिला और महानगर अध्यक्ष के पदों को लेकर काफी उठापटक चल रही थी। भगवत सरन को भी जिलाध्यक्षी का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन चुनाव में नुकसान से बचने के लिए पार्टी नेतृत्व ने जिला एवं महानगर इकाइयां घोषित नहीं कीं। इसके बजाय चुनाव संचालन समिति बनाकर प्रमुख नेताओं को उसमें शामिल कर दिया। लेकिन इस संचालन समिति के तमाम नेता चुनाव में भी भितरघात से नहीं चूके। मतदान के दौरान दो-तीन बार तो सपा नेता भगवत के चुनाव कार्यालय पर भिड़ भी गए। कहासुनी और माइक फेंकने तक की नौबत आ गई। वहीं कुछ पार्षद भी चुनाव मैदान से गायब नजर आए। वहीं, गठबंधन के बावजूद बसपा के नेता भी कुछ ही मौकों पर नजर आए। परिणामस्वरूप भगवत सरन गंगवार अकेले ही चुनाव मैदान में दमखम दिखाते नजर आए।
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर भी अकेले घूमते रहे भगवत
परसाखेड़ा में मतगणना के दौरान बड़े नेताओं में सुल्तान बेग के अलावा कोई भी नजर आया। भगवत सरन गंगवार अकेले ही पूरे परिसर में घूमते नजर आए। इसके अलावा योगेश यादव, चंद्रशेखर एडवोकेट, सूरज यादव और संजीव आदि मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव कुछ देर रुककर ही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो वाले नेता भी रहे नदारद
पिछले दिनों सपा के एक पूर्व विधायक का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें वह कार्यकर्ता से भगवत सरन को वोट न पड़ने देने के लिए बात कह रहे थे। मामला खुलने के बाद इसकी शिकायत पार्टी नेतृत्व तक पहुंच गई। यह नेता भी मतगणना से नदारद रहे।


‘बहुत ही अप्रत्याशित नतीजे आए हैं। कहां चूक हुई, इसकी समीक्षा की जाएगी। ऑडियो वायरल होने के संबंध में नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। वहां से जो भी निर्देश मिलेंगे, उनका पालन होगा।’
- शुभलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed