फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अरुण सागर ने बुलंद किया भाजपा का झंडा

अरुण सागर ने बुलंद किया भाजपा का झंडा

Fri, 24 May 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
अरुण सागर ने बुलंद किया भाजपा का झंडा
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर संसदीय सीट पर आखिरकार एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का झंडा बुलंद हुआ। भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार सागर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार अमर चंद्र जौहर को 2.68 लाख से अधिक वोटों के अंतर से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर को 688990 मत प्राप्त हुए जबकि गठबंधन उम्मीदवार को सिर्फ 420572 वोट हासिल हो सके।
विज्ञापन

गुरुवार को रोजा मंडी परिसर में क कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। 32 चक्रों में हुई मतों की गिनती के तहत पहले राउंड का रुझान सुबह नौ बजे घोषित हुआ और तभी से भाजपा प्रत्याशी ने गठबंधन उम्मीदवार पर अंत तक बढ़त बनाए रखी। हालांकि, तब तक मतगणना स्थल के बाहर मुख्य मार्ग तक भोर का आलस पसरा रहा, लेकिन जैसे-जैसे चक्रवार मतगणना बढ़ी, मंडी परिसर में प्रत्याशियों के काउंटिंग एजेंटों की आवाजाही से सन्नाटा टूटने लगा। तीसरे राउंड की गणना तक कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मस्वरूप सागर को महज 3087 वोट मिलने से जाहिर हो गया कि वह लड़ाई मेें नहीं हैं और मुकाबला सिर्फ भाजपा और गठबंधन के बीच है। अंत में नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अमृत त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर को जीत का प्रमाण पत्र दिया तो पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed