{"_id":"5ce5b618bdec22070518d644","slug":"15585582835-bareilly-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस कार्यालय में भिडे़ स्कूलों के बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस कार्यालय में भिडे़ स्कूलों के बाबू
विज्ञापन
बरेली। वेतन निर्धारण के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंचे दो स्कूलों के बाबू बुधवार को भिड़ गए। गाली-गलौज कर जमकर हंगामा किया और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। हाथापाई की नौबत देख कार्यालय के स्टाफ ने दोनों को बाहर निकालकर मामला शांत किया।
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सुभाषनगर के खालसा इंटर कॉलेज के बाबू विनय शर्मा और फरीदपुर के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज के बाबू संजीव कुमार डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। एसीपी निर्धारण संबंधी फाइल लिपिक राजीव व्यास को पहले दिखाने के लिए दोनों भिड़ गए। बताया जाता है कि लिपिक राजीव व्यास पहले संजीव कुमार की फाइल देख रहे थे, मगर विनय बार-आर अपनी फाइल को कह रहे थे। इसके चलते गुस्साए संजीव ने विनय शर्मा को गालियां देते हुए देख लेने की धमकी दे डाली। इसके बाद विनय भी भिड़ गए और काफी देर तक हंगामा हुआ। कार्यालय स्टाफ ने बमुश्किल दोनों को समझाकर मामले की जानकारी डीआईओएस को दी।