{"_id":"5ce5b5f4bdec22078148953d","slug":"155855824716-bareilly-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर पौधरोपण कर जगाएंगे पर्यावरण संरक्षण की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर पौधरोपण कर जगाएंगे पर्यावरण संरक्षण की अलख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक सामाजिक संगठन की ओर से अनूठा अभियान शुरू हुआ है। जिसके तहत संगठन के पदाधिकारी घर-घर पहुंचकर लोगों को पर्यावरण का संदेश देंगे और वहा पौधरोपण भी करेंगे। अभियान के तहत बुधवार को कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में शायर वसीम बरेलवी ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।
बता दें कि मानव सेवा क्लब ने ‘पर्यावरण बचाओ अभियान’ में घर-घर पौधरोपण का संकल्प किया है। जिसके तहत कहरवान स्थित कार्यालय में पौधरोपण किया गया। क्लब पदाधिकारी प्रो. एनएल शर्मा ने वैश्वीकरण के युग में बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए पौधरोपण की अहमियत बताई। शायर वसीम बरेलवी ने प्रदूषण को लाइलाज बीमारी बताया। अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने करीब एक हजार पौधे रोपे जाने के संकल्प की जानकारी दी। यहां सीए राजेन विद्यार्थी, वेदप्रकाश सक्सेना, सुधीर चंदन व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो