{"_id":"5ce5b5dabdec22071212d66d","slug":"155855822119-bareilly-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा फीस डकारने वाले एक कॉलेज का सामने आया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा फीस डकारने वाले एक कॉलेज का सामने आया नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा फीस डकारकर सेटिंग से परीक्षा कराने के मामले में बिजनौर के एक कॉलेज का नाम सामने आया है। परीक्षा विभाग ने इसके बारे में जांच कमेटी को रिपोर्ट सौंप दी है।
पिछले दिनों सामने आया था कि विश्वविद्यालय में सांठगांठ कर कई कॉलेजों ने फीस जमा किए बिना ही परीक्षा करा दी है। कॉलेजों को नोटिस दिए गए, लेकिन फीस जमा नहीं हुई। इसके बाद मामला सुर्खियों में आया तो कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने प्रो. एके जैतली के निर्देशन में जांच कमेटी बना दी। कमेटी ने परीक्षा विभाग को नोटिस देकर ऐसे सभी कॉलेजों का ब्योरा मांगा था, लेकिन परीक्षा विभाग ने अभी सिर्फ एक कॉलेज का ही नाम बताया है। यह कॉलेज बिजनौर स्थित स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज है। हालांकि इस कॉलेज का परीक्षा परिणाम भी रोका गया है। मगर जांच कमेटी का मानना है कि अभी कुछ अन्य कॉलेज भी हैं, जिन्होंने यही खेल किया है, लेकिन परीक्षा विभाग मामले की पूरी जानकारी नहीं दे रहा है।