फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जंगली सुअर के हमले में तीन घायल

जंगली सुअर के हमले में तीन घायल

Thu, 23 May 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
जंगली सुअर के हमले में तीन घायल
रिठौरा। पिछले कुछ दिनों से रिठौरा से सटे गांव भंडसर कुंवरपुर बंजरिया में जंगली सुअरों का आतंक बढ़ गया है। अब ये अक्सर गांवों में पहुंचने लगे हैं। बुधवार दोपहर एक जंगली सुअर बंजरिया गांव में घुस आया। उसके पीछे-पीछे गांव के तमाम बच्चे और युवा शोर करते हुए दौड़ने लगे। इससे घबराकर सुअर गांव के कमल पुरी के मकान में जा घुसा। कुछ शरारती लोगों ने गेट बंद कर सोचा पुलिस और वन विभाग को सूचना देकर पकड़वा दें, लेकिन तब तक वह सीढ़ियों के रास्ते छत पर चढ़ गया और ऊपर से छलांग लगा दी। मकान के बाहर बच्चों की भीड़ पर जंगली सुअर ने हमला कर कक्षा तीन की छात्रा अंशी (8), शशी (17) और सूरज गिरि को घायल कर दिया। इसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण तीनों घायलों को गांव में ही एक डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


आरोप: पुलिस ने ग्रामीणों से की वसूली
ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पहले भी एक जंगली जानवर गांव में घुस आया था, जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर जंगल की ओर भगा दिया था। इसकी सूचना पर कुछ पुलिसवाले गांव आए और ग्रामीणों को जेल भेजने की धमकी देकर तीन हजार रुपये वसूली ले गए। हाल ही में पड़ोसी गांव में तेंदुए के मरने के मामले में 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस उसी मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देते हुए वसूली कर ले गई।
विज्ञापन


बंदर की घुड़की से छत से गिरी वृद्धा
रिठौरा। कस्बे के मोहल्ला काहरान निवासी 70 वर्षीय हाजरा बेगम बुधवार सुबह छत पर टहल रही थीं। अचानक बंदरों का झुंड छत पर आ गया। कई बंदर उनकी ओर दौड़े तो वे घबराकर दौड़ीं और छत से नीचे जा गिरीं। जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। डॉक्टरों ने उनकी हालात नाजुक बताई है। वहीं कस्बावासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से बंदर पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed