फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   संतोष और धर्मेंद्र के घर पहले ही बनने लगी मिठाई

संतोष और धर्मेंद्र के घर पहले ही बनने लगी मिठाई

Thu, 23 May 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
संतोष और धर्मेंद्र के घर पहले ही बनने लगी मिठाई
बरेली। भाजपा के बरेली लोकसभा प्रत्याशी संतोष गंगवार ने मतगणना शुरू होने से पहले ही भारत सेवा ट्रस्ट पर मिठाई बनवानी शुरू कर दी है। अपनी जीत के प्रति आश्वस्त संतोष गंगवार ने 21 मई से ही चार कारीगर मिठाई बनाने के लिए लगाए हैं। सूत्रों की मानें तो 15 से 20 हजार कार्यकर्ताओं को मतगणना से चुनाव परिणाम आने तक भोजन और मिष्ठान वितरण किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यकर्ता यह मानकर चल रहे हैं कि मोदी लहर में चुनाव जीतना तय है। बस, चुनाव परिणाम आते ही भारत सेवा ट्रस्ट पर आने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को मिठाई खिलाई जाएगी। 10 क्विंटल से ज्यादा लड्डू बनाने का काम चल रहा है। संख्या अधिक होने पर मिठाई की मात्रा बढ़ाई भी जा सकती है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने 10 क्विंटल पेठा बनाने का आर्डर दिया है। वह कार्यकर्ताओं को पानी के साथ खिलाया जाएगा। इसके अलावा कांधरपुर स्थित निवर्तमान सांसद के निवास पर रसगुल्ले और भोजन बनाने का काम भी चल रहा है। जीतने की स्थिति में धर्मेंद्र कश्यप अपने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को दावत खिलाएंगे।
विज्ञापन


भगवत ने मतगणना को परीक्षा मानकर खिलाई दही-जलेबी
बरेली। सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भगवतसरन गंगवार अभी मतगणना को परीक्षा मानकर चल रहे हैं। किसी भी परीक्षा से पहले जिस तरह दही-जलेबी खाना शुभ माना जाता है। उसी तरह सपा के मिशन कंपाउंड स्थित दफ्तर में लोकसभा प्रत्याशी भगवतसरन गंगवार ने अपने एजेंटों और कार्यकर्ताओं को शुभ समझी जाने वाली दही-जलेबी खिलाई। रोजेदारों को छोड़कर बाकी कार्यकर्ताओं ने दही-जलेबी खाईं। नाश्ते में हालांकि समोसे और सेव भी थे। मगर दही-जलेबी की चर्चा रही। भगवतसरन गंगवार के मतगणना एजेंट और सपा नेता सूरज यादव और योगेश यादव ने बताया कि भाजपाई अति आत्मविश्वास में हैं। इसलिए दो दिन पहले से मिठाई बनवा रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि मिठाई बाद में वापस भी न हो। दोनों नेताओं ने कहा कि गठबंधन की जीत के बाद वह सबको मिठाई खिलाएंगे। मतगणना से पहले मिठाई बनवाने का कोई मतलब नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed