{"_id":"5ce5b4e9bdec2207362d1de9","slug":"15585579814-bareilly-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड पर तय होगा कौन जाएगा दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रोड पर तय होगा कौन जाएगा दिल्ली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार को तय हो जाएगा कि बरेली और आंवला सीट के कौन प्रत्याशी दिल्ली जाएंगे और किन्हें मायूस होकर घर लौटना होगा। परसाखेड़ा एसएफसी गोदाम में बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के हर राउंड में 14-14 बूथों के वोटों की गणना होगी। अधिकारियों की मानें तो रिजल्ट घोषित होने के साथ मतगणना दो से तीन बजे के बीच निपट जाएगी।
सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतगणना हाल में वोटों की गिनती होगी। सोमवार को यहां बैरिकेडिंग, लोहे की जाली, बैरियर, मतगणना कर्मियों के लिए टेबिल-कुर्सियां सहित दूसरी व्यवस्थाओं को पूरा करने में प्रशासन जुटा रहा। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी सहित प्रशासनिक अधिकारी परसाखेड़ा में मतदान संबंधी तैयारियों को पूरा करने के लिए चक्कर काटते रहे। यहां नौ स्ट्रांग रूम में नौ विधानसभा क्षेत्रों की 3427 बूथों की ईवीएम और वीवीपैट मशीनें रखी हुई हैं।
मतगणना में जुटेंगे करीब 800 कर्मचारी
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 19 टेबिल लगाई जाएंगी। इसमें 14 टेबिल पर वोटों की गिनती होगी। तीन टेबिल रिजर्व में रहेंगी। प्रत्येक टेबिल पर एक माइक्रो आब्जर्वर, एक सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद रहेगा। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए भी चार-चार लोगों की दस टीमें गठित की गई हैं। वीवीपैट की गिनती के लिए भी चार-चार सदस्यीय 18 टीमों को जुटाया जाएगा। बैलेट पेपर की स्कैनिंग के लिए भी तीन-तीन लोगों की 19 टीमें बनाई गई हैं। यह सभी टीमें मिलकर मतगणना का काम पूरा करेंगी।