{"_id":"5ce5b4dfbdec22074b0a9b05","slug":"155855797115-bareilly-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी जिम्मेदारी से मतगणना करें कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी जिम्मेदारी से मतगणना करें कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मतगणना से पहले बुधवार को चुनाव प्रेक्षक भवानी शंकर चयानी ने संजय कम्युनिटी हाल में कर्मचारियों को बताया कि मतगणना में उन्हें किन बातों का ध्यान रखना है। प्रेक्षक ने कहा कि मतगणना प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में करने की विधिक व्यवस्था है। प्रत्येक गणना हाल में एक टेबिल आरओ/एआरओ के लिए तथा 14 टेबल गणना पर्यवेक्षकों तथा गणना कार्मिकों के लिए उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक गणना टेबिल पर एक नीली स्याही की बाल प्वाइंट पेन, सील तोड़ने के लिए एक चाकू/ब्लेड, दो पेपर सीट, कार्बन पेपर, निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची तथा प्रत्येक टेबल पर राउंडवार गणना करने के लिए आवंटित ईवीएम का बूथवार चार्ट दिया जाएगा।
कमिश्नर और डीआईजी ने देखी परसाखेड़ा में व्यवस्थाएं
बरेली। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद, डीआईजी राजेश कुमार पांडेय व जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह मतगणना स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को चेक किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया सेंटर, निर्वाचन कार्यालय कक्ष, मतगणना कक्ष, पोस्टर बैलेट पेपर कक्ष, प्रेक्षक का कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने मतगणना के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी भी ली।