{"_id":"5ce5508bbdec2207362d1daa","slug":"1558532287647-bareilly-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसबरोलिया ने हैवतपुर को 47 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसबरोलिया ने हैवतपुर को 47 रनों से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांसबरोलिया में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को बांसबरोलिया और हैवतपुर टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमें बांसबरोलिया ने हैवतपुर को 47 रनों से हरा दिया।
बांसबरोलिया टीम के कप्तान शिवम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम के खिलाड़ी 115 रन बनाकर आउट हो गए। इसमें कप्तान शिवम ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 74, सैंकी ने 24 एवं ईशू माहेश्वरी ने 15 रनों का योगदान दिया। हैवतपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनोज, गवेंद्र ने एक-एक और रोविन ने दो विकेट लिए। इसके बाद 116 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी हैवतपुर की टीम 68 रन बनाकर धराशायी हो गई। इसमें निखिल ने 24, गवेंद्र ने 17 रन जोड़े। बांसबरोलिया की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए शिवम सिकरवार, नागेंद्र ने तीन-तीन और भोला व सैंकी ने दो-दो विकेट लिए। इस प्रकार बांसबरोलिया को 47 रनों से विजेता घोषित किया गया। विजेता टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन पर कप्तान शिवम को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, अजीत पमार, अभिषेक भाटी, कुलदीप कुमार, दीपक, शिवम, चंदन आदि मौजूद रहे।