फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लोकसभा चुनाव 2019- भाग्य का पिटारा खुलने में बस 24 घंटे बाकी

लोकसभा चुनाव 2019- भाग्य का पिटारा खुलने में बस 24 घंटे बाकी

Wed, 22 May 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019- भाग्य का पिटारा खुलने में बस 24 घंटे बाकी
बरेली। लोकसभा की बरेली और आंवला सीट पर भाग्य आजमाने वाले प्रमुख दलों के छह प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलने में अब 24 घंटे का ही समय रह गया है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के साथ यह भी तय होने लगेगा कि जनता ने किन दो उम्मीदवारों के लिए लोकसभा जाने का रास्ता साफ किया है और किन चार को इसके लिए अयोग्य करार दिया है। बहरहाल यह फैसला होने से पहले भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के प्रत्याशी मतगणना की तैयारी करने में जुटे हुए हैं। तीनों ही दलों के कार्यकर्ताओं की अपने प्रत्याशियों को लेकर सुबह छह बजे ही पूरे धूमधड़ाके के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचने की तैयारी है। काउंटिंग एजेंट तो प्रत्याशी के साथ अंदर चले जाएंगे। प्रशासन की बंदिशों के चलते बाकी समर्थकों को बाहर रुकना पड़ेगा। मंगलवार को भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपने मतगणना एजेंट और समर्थकों के साथ मंथन किया। ईवीएम भी इस मंथन का एक प्रमुख मुद्दा रही।
विज्ञापन


भाजपा : ईवीएम पर हंगामा हुआ तो शांत रहेंगे कार्यकर्ता
भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार ने मतगणना वाले दिन बृहस्पतिवार को सुबह 5.30 बजे भारत सेवा ट्रस्ट पर अपने मतगणना एजेंटों की मीटिंग बुलाई है। यहीं एजेंटों का चाय नाश्ता होगा। उसके बाद एजेंट गाड़ियों में बैठकर मतगणना स्थल पर रवाना हो जाएंगे। संतोष गंगवार के समर्थक एक भाजपा नेता ने बताया कि मतगणना हाल के अंदर 75 एजेंट समेत कुल 80 कार्यकर्ता रह सकते हैं। प्रत्याशी भी काउंटिंग हाल में ही रहेंगे। बाकी पार्टी समर्थक दिल्ली हाईवे किनारे स्थित भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर जमा रहेंगे। भाजपा नेता के मुताबिक एग्जिट पोल में पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। बरेली प्रत्याशी की जीत के प्रति भी वह उत्साहित हैं। इसलिए विपक्षी दल ईवीएम या अन्य वजहों की आड़ लेकर हंगामा कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में कार्यकर्ताओं से संयम बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन


गठबंधन : ईवीएम में न हो बेईमानी इसलिए मुस्तैद
गठबंधन प्रत्याशी भगवतसरन गंगवार ने मंगलवार को भोजीपुरा, नवाबगंज और मीरगंज के मतगणना एजेंटों के साथ पार्टी कार्यालय पर मीटिंंग की। शहर और कैंट के पोलिंग एजेंटोें की मीटिंग बुधवार को यहीं होगी। सपा नेताओं की मानें तो भगवतसरन गंगवार मतगणना वाले दिन सुबह पांच बजे ही उठेंगे। स्नान, पूजा आदि करने के बाद वह सीधे मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे। 75 पोलिंग एजेंटों के अलावा मतगणना हाल के अंदर रहने वाले कुछ अन्य समर्थकों से सुबह 6 बजे तक सीधे मतगणना स्थल पर पहुंचने को कहा गया है। मतगणना हाल में सपा-बसपा के 80 से अधिक कार्यकर्ता रहेंगे। बाकी गठबंधन समर्थक मतगणना स्थल से बाहर रहेंगे। सपा समर्थक शेर सिंह का कहना है कि उनकी जीत सुनिश्चित है, लेकिन भाजपा ईवीएम में बेईमानी करा सकती है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता पूर्व विधायक सुल्तान बेग की मौजूदगी में मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस : एग्जिट पोल का दबाव नहीं, तैयारी पूरी
मतगणना के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन की ओर से 76 एजेंट बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग एजेंटों को मतगणना के तौरतरीके भी समझा दिए गए हैँ। सुबह छह बजे ही पोलिंग एजेंट मतगणना स्थल पर रवाना हो जाएंगे। ऐसे पोलिंग एजेंट बनाए गए हैं जो मतगणना पूरी होने तक मौजूद रहेंगे क्योंकि इस बार ईवीएम में वीवीपैट के मिलान से मतगणना में देर लगेगी। वैसे इस बार पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रही। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव निष्पक्ष न कराकर पूरी व्यवस्था को मजाक बनाकर रख दिया। भाजपा सरकार में पहली बार देश भर में पूरी व्यवस्था का दुरुपयोग हुआ है। जहां तक एग्जिट पोल की बात है तो सब जानते हैं कि यह एग्जिट पोल कैसे तैयार किए गए हैँ। हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता समझदार है। कोई भी एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं कर रहा है। न ही एग्जिट पोल के पूर्वानुमान का कोई दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed