{"_id":"5ce456a0bdec2207571f5a0e","slug":"155846830915-bareilly-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी एक्सप्रेस के साधारण कोच के पंखे हुए खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी एक्सप्रेस के साधारण कोच के पंखे हुए खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। त्रिवेणी एक्सप्रेस के दो साधारण कोच के पंखे खराब होने से भीषण गर्मी में यात्रियों का कोच में बैठना मुश्किल हो गया। उन्होंने प्लेटफार्म पर हंगामा शुरू कर दिया। विरोध को देखते हुए इलेक्ट्रिकल अनुभाग ने पंखों को चलाया, इसके बाद ट्रेन लखनऊ को रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन करीब 45 मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही।
टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस के दो साधारण कोच के पंखे टनकपुर से ही नहीं चल रहे थे। वहां वाशिंग लाइन के कर्मचारियों ने पंखों को आगे सही कराने के आश्वासन के साथ ट्रेन को रवाना कर दिया। यात्रियों ने पीलीभीत और सिटी स्टेशन पर शिकायत की तो वह अनसुनी कर दी गई। ट्रेन दोपहर पौने 12 बजे जंक्शन पहुंची। जंक्शन से अन्य यात्री भी चढ़े, लेकिन वह उतर गए।
भीषण गर्मी के कारण टनकपुर से आने वाले यात्रियों का कोच में बैठना जब मुश्किल हुआ तो वह भी प्लेटफार्म पर खड़े हो गए। उन्होंने स्टेशन मास्टर आफिस में हंगामा शुरू कर दिया। पहले स्टेशन मास्टर ने यात्रियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बिना पंखे चलाए ट्रेन में बैठने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने इलेक्ट्रिक अनुभाग को पंखे ठीक करने का आदेश दिया। कर्मचारियों ने किसी तरह से पंखों को चलाया। इसके बाद ट्रेन लखनऊ को रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन करीब 45 मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही।