{"_id":"5ce45680bdec220785346d86","slug":"15584682761-bareilly-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नपत्र पर वर्ष गलत छपने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नपत्र पर वर्ष गलत छपने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में चल रही एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा में मंगलवार को प्रश्नपत्र पर सेमेस्टर गलत छपने पर परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद कक्ष निरीक्षक ने मामले की जानकारी से प्राचार्य को दी। जिसके बाद प्रश्नपत्र बनाने वाली टीम ने प्रश्नपत्र सही होने लेकिन सेमेस्टर गलत छपने की जानकारी दी। जिसके बाद छात्र शांत हुए।
मंगलवार को एलएलबी की पांचवें साल के छठें सेमेस्टर की परीक्षा थी। कमरा संख्या 17 में जो प्रश्नपत्र बंटे उनपर छठें सेमेस्टर के स्थान पर पांच छपा था। परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र वितरित होते ही सेमेस्टर गलत छपने पर हंगामा शुरू कर दिया। मौजूद कक्ष निरीक्षक ने जांचा तो मामला सही मिलने पर उन्होंने तत्काल प्राचार्य व अन्य को जानकारी दी। जिसके बाद प्रश्नपत्र सेट तय करने वाली टीम को बुलाकर जांच कराई गई तो प्रश्नपत्र सही मिला लेकिन सेमेस्टर भूलवश गलत छपने की जानकारी दी। जिसके बाद छात्रों का हंगामा थमा। हालांकि, करीब आधे घंटे तक परीक्षा प्रभावित रही।
प्रश्नपत्र बंटने से पहले ही लिख दिए जवाब
बरेली। बरेली कॉलेज में चल रही बीबीए सेकेंड ईयर की परीक्षा में मंगलवार को एक परीक्षार्थी ने बगैर प्रश्नपत्र बंटे ही करीब डेढ़ पन्ने का जवाब लिख डाला। कक्ष निरीक्षकों ने मामले की जानकारी होने पर बगैर प्रश्नपत्र मिले जवाब लिखने पर नकल सामग्री की तलाशी ली। लेकिन कुछ नहीं मिला। जिसके बाद मामले से प्राचार्य और प्रॉक्टर को अवगत कराया गया। उन्होंने छात्र से पूछताछ की लेकिन नकल सामग्री या अन्य कोई जानकारी न मिलने पर उसकी लिखी कॉपी को जमा कर दूसरी कॉपी दी गई। कॉलेज में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।