फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डाउन लाइन पर ब्लॉक से थमी रही ट्रेनों की रफ्तार

डाउन लाइन पर ब्लॉक से थमी रही ट्रेनों की रफ्तार

Tue, 21 May 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
डाउन लाइन पर ब्लॉक से थमी रही ट्रेनों की रफ्तार
बरेली। सोमवार को डाउन लाइन में हापुड़ से आलमनगर तक रेलवे का ब्लॉक रहा। चार-चार घंटे के ब्लॉक में अलग-अलग स्टेशनों के बीच पटरियों की मरम्मत का काम कराया गया। ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। मुसाफिरों को भी समस्या आई, उन्हें देर तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह पौने दस बजे गुवाहाटी एक्सप्रेस को गुजारने के बाद ब्लॉक लिया गया। हापुड़ और मुरादाबाद के बीच दोपहर 1.40 बजे तक ट्रैक की मरम्मत हुई। मुरादाबाद से बरेली जंक्शन के बीच 12.10 बजे से 4.10 तक ब्लॉक रहा। बरेली जंक्शन से शाहजहांपुर तक 1.10 से शाम 5.10 तक, शाहजहांपुर से आलम नगर तक ढाई बजे से शाम 6.30 बजे तक मरम्मत का काम जारी रहा। बिलपुर ने तिलहर के बीच दो बजे से शाम छह बजे तक ओएचई लाइन पर भी मेंटीनेंस वर्क कराया गया।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में करीब सात घंटे तक डाउन लाइन प्रभावित रही। जंक्शन के साथ ही पीतांबरपुर, शाहजहांपुर आदि स्टेशनों पर यात्रियों को काफी देर तक अपने रूट की ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। नई दिल्ली से वाराणसी दिशा में जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे लेट आई। दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर भी करीब दो घंटे देरी से आई। काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे लेट हुई। रेलवे के मुताबिक काठगोदाम से मुरादाबाद के बीच संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन को सिर्फ रामपुर तक चलाया गया। ट्रेन रामपुर से ही काठगोदाम लौट गई। सीतापुर से शाहजहांपुर आने वाली पैसेंजर रोजा तक ही आई। यहीं से वाराणसी को वापस चली गई। रामपुर से मुरादाबाद जाने वाली ट्रेन पीपलसाना स्टेशन से बनाकर चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed