{"_id":"61dca07085d6fb522568ac48","slug":"152-found-corona-patient-bareilly-news-bly472147920","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉन्वेंट स्कूलों के चार छात्रों, दो शिक्षकों सहित 152 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉन्वेंट स्कूलों के चार छात्रों, दो शिक्षकों सहित 152 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विद्यार्थियों को कोरोना से बचाने के लिए दसवीं तक की कक्षाएं बंद कर दी गई हैं लेकिन फिर भी संक्रमण शहर के कई कॉन्वेंट स्कूलों तक पहुंच गया है। सोमवार को मिले 152 नए संक्रमितों में शहर के स्कूलों के चार छात्र, दो शिक्षक और एक एकाउंटेंट शामिल है। प्रेमनगर क्षेत्र में आठ माह का बच्चा भी संक्रमित मिला है। पुलिस, बैंक और रेल कर्मी के साथ एक परिवार के सभी सात लोग संक्रमण की चपेट में हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को आई रिपोर्ट में डोहरा रोड स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल के छात्र की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। आईटीबीपी का फार्मासिस्ट और नर्सिंग स्टॉफ कोविड की चपेट में है। सुभाषनगर निवासी निजी कंपनी में कार्यरत व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मीरगंज क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज का छात्र पॉजिटिव मिला है। रेलवे हॉस्पिटल का नर्सिंग स्टॉफ और रुहेलखंड यूनिवर्सिटी का कार्यालय सहायक, पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक और कॉन्वेंट स्कूल का छात्र भी संक्रमित मिला है।
एक मीडिया कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी कुआंटाडा के एक डॉक्टर और एक बैंक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक सिपाही के अलावा सुभाषनगर क्षेत्र के एक डॉक्टर, उनकी पत्नी और उनके क्लीनिक का कंपाउंडर पॉजिटिव मिला है। एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाइजर के अलावा मलेरिया विभाग के एक इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव है। एक मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर और एक एमबीबीएस छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कैंट क्षेत्र के आठ लोग पॉजिटिव मिले हैं। तीन सौ बेड अस्पताल की लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
विज्ञापन
एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और एक मेडिकल कॉलेज की प्रवक्ता, कैंट क्षेत्र के एक कॉन्वेंट स्कूल की शिक्षिका, सीएचसी फतेहगंज की स्टॉफ नर्स, एक सरकारी स्कूल के अकाउंटेंट के अलावा रेलवे विभाग के अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव है। बीसलपुर रोड के एक परिवार के सभी सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अशरफ खां छावनी के एक इंजीनियर भी संक्रमण की चपेट में हैं। आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि जो लोग संक्रमित मिले हैं, उनसे पूछताछ कर उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी ली जा रही है।