फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बेटियों को अपराजिता बनाने का लिया संकल्प

बेटियों को अपराजिता बनाने का लिया संकल्प

Sun, 05 May 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
बेटियों को अपराजिता बनाने का लिया संकल्प
बेटियों को अपराजिता बनाने का लिया संकल्प - फोटो : अमर उजाला, बरेली
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत मेला मैदान रोड स्थित बीपीएस पब्लिक स्कूल के सहयोग से बेटियों को अपराजिता बनाने के महिलाओं की कार्यशाला विद्यालय प्रांगण में हुई, जिसमें उन्हें आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। मांओं ने संकल्प लिया कि बेटियों को अपराजिता बनाएंगी।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्घाटन प्रबंध समिति के केएम मिश्रा, सरोजनी मिश्रा एवं प्रधानाचार्य नीलम अवस्थी ने मां सरस्वती का पूजन कर किया। विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य मुख्य अतिथि सरोजनी मिश्रा ने कहा कि मां अपनी बेटियों की पहली शिक्षक होती हैं, लेकिन बड़े होने पर उनके साथ सहेली जैसा व्यवहार करें। इससे बेटियां अपनी हर बात साझा कर सकेंगी और वे आत्मविश्वास के साथ आगे भी बढ़ेंगी। प्रधानाचार्य नीलम अवस्थी ने कहा कि मां वह शक्ति है जो सिर्फ अपने बच्चों को ही नहीं बल्कि पूरी सृष्टि को चेतना प्रदान करती है। इस अवसर पर कराटे प्रशिक्षक जितेंद्र बरनवाल ने माताओं को स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद माताओं के लिए रैंप वॉक, तिरछी चाल, बोतल में पानी भरने आदि की प्रतियोगिताएं भी हुईं। विजेता गीता वर्मा, वृंदा सैनी, खुशबू बाथम, पारुल गुप्ता, पूनम वर्मा, नीतू शर्मा, राबिया, संध्या तिवारी, गीता गौड़, अर्चना द्विवेदी, उजाला गोयल, राजवीर कौर एवं पूजा गुप्ता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं को नारी गरिमा को बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य केएम मिश्र की उपस्थिति विशेष रही। मंच संचालन शेफाली श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed