{"_id":"5cc75e0ebdec220774412aee","slug":"151556569614-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद तय करने में महिलाओं की होगी अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद तय करने में महिलाओं की होगी अहम भूमिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सांसद तय करने में इस बार महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। महिलाओं ने इस बार बंपर वोट डाले हैं। शहर के बजाय गांव की महिलाएं वोट डालने में आगे रहीं। महिला मतदाताओं ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मिलाकर 58.20 प्रतिशत वोट डालें। मीरगंज, भोजीपुरा और नवाबगंज में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 60 से 65.50 फीसदी के बीच रहा, जबकि इसके विपरीत शहर में 49.97 और कैंट में मात्र 48.96 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले।
बरेली लोकसभा की पांच विधानसभाओं में शहर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा महिलाओं के वोट 1 लाख 94 हजार 965 थे। 23 मई को कुल 97 हजार 437 महिला मतदाता ही वोट डालने निकलीं। मतलब, 41.80 फीसदी महिला मतदाताओं ने वोट डालने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके विपरीत पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 60.28 रहा। मगर कुछ इलाके ऐसे रहे, जिनमें महिला मतदाताओं ने बंपर वोट डाले। महिला मतदाताओं ने सर्वाधिक मतदान भोजीपुरा में किया। यहां महिलाओं का मतदान प्रतिशत 65.41 रहा, जबकि सबसे कम कैंट की महिलाओं ने वोट डाले। शहर और कैंट की महिलाओं ने नई सरकार बनाने में उतनी दिलचस्पी नहीं दिखाई, जितनी कि गांव और कस्बों की महिलाओं ने। फिलहाल, कुछ भी हो, लेकिन नई सरकार बनाने और नया सांसद चुनने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
महिला मतदाताओं के मतदान की स्थिति
विधानसभा कुल महिला मतदाता वोट डाले मतदान प्रतिशत
मीरगंज 150785 96218 63.81
भोजीपुरा 163804 107396 65.56
नवाबगंज 146056 95541 65.41
बरेली शहर 194965 97437 49.97
कैंट 162161 79402 48.96