फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रतिबंध के बावजूद बूथ के पिछले हिस्से में नहीं बंद खिड़कियां

प्रतिबंध के बावजूद बूथ के पिछले हिस्से में नहीं बंद खिड़कियां

Tue, 23 Apr 2019 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद बूथ के पिछले हिस्से में नहीं बंद खिड़कियां
बरेली। मंगलवार को मतदान कराने के लिए एक दिन पहले सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचने तो लगीं लेकिन पोलिंग स्टेशन पर कोई समुचित इंतजाम न होने से उन्हें दिक्कत झेलनी पड़ी। कई जगहों पर बीएलओ के भी न आने से मतदान कर्मचारी भटकते रहे। इसके अलावा प्रतिबंध के बावजूद तमाम बूथों पर पिछली खिड़कियां और रोशनदान को बंद नहीं कराया गया था।
विज्ञापन


पोलिंग स्टेशन - रिक्की सिंह कन्या इंटर कालेज
-यहां बूथ संख्या 158 और 159 सहित दूसरे बूथों पर मतदान कर्मचारियों के सोमवार की शाम पहुंचने के बावजूद वहां व्यवस्थाएं अधूरी थी। सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि कई बूथों की पिछली खिड़की और रोशनदान खुले हुए थे। जबकि यह आदेश हैं कि पोलिंग बूथ के पीछे से कोई अराजक तत्व पानी या कोई हानिकारक पदार्थ न फेंक दे, इसके लिए उन्हें बंद कर दिया जाए। इसके अलावा कई बूथों के अंदर स्कूल का फर्नीचर बेतरतीब ढंग से रखा गया था। स्कूल का स्टाफ का कहना था कि इतना फर्नीचर कहां लेकर जाएं।
विज्ञापन


पोलिंग स्टेशन : विष्णु इंटर कालेज, मॉडल टाउन
-यहां भी सोमवार की शाम पोलिंग पार्टियां पहुंचनी शुरू हो गई थीं। यहां बूथों पर सबसे ज्यादा दिक्कत यह दिखाई दी कि यहां पर्याप्त रोशनी का इंतजाम ही नहीं था। ट्यूबलाइट न लगी नहीं थी। इसके अलावा पानी की टंकी उखड़ी हुई थी। पीने के इंतजाम के नाम पर केवल एक हैंडपंप लगा है। मतदान कर्मचारियों ने बताया कि यहां कुर्सियां तक नहीं मिल रही हैं। बीएलओ को फोन करने पर भी वह नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed