{"_id":"5c9a82b4bdec22146f5154ed","slug":"151553629876-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंट्रीकार पर कब्जे की जांच मुरादाबाद मंडल भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंट्रीकार पर कब्जे की जांच मुरादाबाद मंडल भेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पेशल ट्रेन की पेंट्रीकार में अवैध वेंडरों का कब्जा और सामान जब्त करने के मामले में सीआईटी ने स्थानीय स्तर पर जांच रिपोर्ट मुरादाबाद मंडल भेज दी है। रिपोर्ट को उत्तर रेलवे मुख्यालय भेजा जाएगा। जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर गाज गिरने की आशंका है।
कटरा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन में पैंट्रीकार पर अवैध कब्जे के प्रकरण में जंक्शन के सीआईटी एके चौबे ने स्थानीय स्तर जांच रिपोर्ट बनाकर मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा को सौंप दी। मंडलीय स्तर से जांच होने के बाद रिपोर्ट उत्तर रेलवे के मुख्यालय बड़ौदा हाउस भेजी जाएगी। जिसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की आशंका है। गौरतलब है कि सोमवार को कटरा से वाराणसी जा रही स्पेशल ट्रेन की पैंट्रीकार में वेंडरों ने कब्जा कर लिया। बाहर से पेंट्रीकार सील थी लेकिन अवैध वेंडर बफर से खानपान सामग्री बेच रहे थे। सूचना मिलने पर सीआईटी चौबे ने ट्रेन को चेक कराया, लेकिन सीबी गंज स्टेशन पर वेंडर उतर गए थे। उन्होंने सारा सामान लाकअप में जमा करा दिया।