{"_id":"5c72f43bbdec22739a5bfe57","slug":"151551037499-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम का अभियान बंद, सांड़ ने तीन को पटककर किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम का अभियान बंद, सांड़ ने तीन को पटककर किया जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पूर्व नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव के ट्रांसफर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल आवारा पशु पकड़ने का अभियान चौपट हो गया है। आवारा पशु दिन-रात सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं। शाहबाद में सांड़ ने गाय पर हमला कर दिया। लोगों ने सांड़ को भगाने की कोशिश की तो वह भड़क गया। हमला करके एक बाइक सवार समेत तीन को पटककर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रेमनगर के शाहबाद मोहल्ले में रविवार शाम एक गाय और सांड लड़ रहे थे। मोहल्ले वालों ने उन्हें भगाने की कोशिश की तो सांड़ ने आक्रामक होकर उन लोगों पर ही हमला कर दिया। पहले तो मोहल्ले के नदीम पेंटर को सांड़ ने सिर पर उठाकर पटक दिया। इसके बाद सांड़ ने कई बार उन्हें टक्कर मारी। एक अन्य युवक को भी टक्कर मारी। लोगों ने उन्हें बचाया तो वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को सींग मार दिए। वह भी घायल हुआ। मोहल्ले के लोगों ने इकट्ठा होकर सांड़ को भगाने की कोशिश की और पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह ने गंभीर रूप से घायल नदीम को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद नदीम को घरवाले निजी अस्पताल ले गए। मोहल्ले वालों ने बताया कि पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। निगम से भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पशु ऐसे ही मोहल्ले में भटकते रहते हैं और अकसर नुकसान करते हैं।
करोड़ों खर्च फिर सड़क पर घूम रहे आवारा पशु
नगर निगम ने करोड़ों रुपये की लागत से आवारा गायों के लिए सीबीगंज के गांव खड़ौआ में कान्हा पशु आश्रय गृह बनवाया है। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी एवं नगर आयुक्त सांड़ों के लिए अलग बाड़ा बनाने के भी निर्देश दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते आवारा सांड़ सड़क पर लोगों को घायल कर रहे हैं।
विज्ञापन
नए नगर आयुक्त की प्राथमिकता, मगर अभियान चौपट
पूर्व नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव के ट्रांसफर के बाद से ही आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चौपट पड़ा है। पिछले दिनों नए नगर आयुक्त आईएएस सैमुअल पॉल एन. ने ज्वाइनिंग के बाद आवारा पशुओं पर रोक लगाने को अपनी प्राथमिकता बताई थी। मगर इसके बावजूद अभियान शुरू नहीं हुआ।