फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वीरपाल बोले- जहां जितने दलित, वहां बसपा का टिकट उतना महंगा

पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव का आरोप- जहां जितने दलित, वहां बसपा का टिकट उतना महंगा

Fri, 25 Jan 2019 02:30 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 25 Jan 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
वीरपाल बोले- जहां जितने दलित, वहां बसपा का टिकट उतना महंगा
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख प्रदेश महासचिव और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने बसपा प्रमुख मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि मायावती ने हमेशा दलितों को बेचा है। जिस क्षेत्र में जितने ज्यादा दलित, उस क्षेत्र का टिकट उतना ही महंगा। माया ने अपने मुंह बोले भाई लाल जी टंडन और अखिलेश ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को ठगा है। अब दोनों मिलकर जनता को ठगना चाहते हैं। जनता इनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगी।
विज्ञापन


छह फरवरी को पीएसपी के होने वाले धरना-प्रदर्शन की बैठक में उन्होंने कहा कि मायावती गोधराकांड के आरोपी के साथ गुजरात में मंच साझा कर चुकी हैं। उन्होंने भाजपा नेता लाल जी टंडन को भाई बनाकर राखी भी बांधी थी। अगर भाजपा की सरकार बनाने के लिए 10 या 15 सीटें कम पड़ीं तो क्या गारंटी है कि वह मोलभाव कर मोदी को समर्थन नहीं देंगी। अखिलेश यादव ने समाजवादियों का सम्मान मायावती के हाथों बेच दिया है। राजनीति भी सम्मान के लिए की जाती है। सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed