{"_id":"5c3645cebdec2256ed2b9689","slug":"151547060686-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से चल रही अप जननायक, जम्मूतवी आज निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से चल रही अप जननायक, जम्मूतवी आज निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा (शाहजहांपुर)। दिन में मौसम साफ होने के बावजूद रात का कोहरा रेलवे की समस्या बना हुआ है। रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। 10 से 12 घंटे तक देरी से चल रहीं अप जननायक एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार के लिए निरस्त कर दिया गया है। हालांकि, डाउन लाइन की दोनों ट्रेनें पूर्ववत रहेंगी।
कोहरे का सीजन शुरू होने के साथ ही रेलगाड़ियों को धड़ाधड़ रद्द करने का सिलसिला भी शुरू हो गया था। अब तक 30 रेलगाड़ियों को 15 फरवरी तक के लिए रद्द किया जा चुका है। जो रेलगाड़ियां चल रही हैं उनका टाइम टेबल भी पटरी पर नहीं आ रहा। इस बीच रेलवे ने अप 15211 जननायक एक्सप्रेस और 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार के लिए निरस्त कर दिया गया है। शाहजहांपुर स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी का कहना है कि रेलगाड़ियों का संचालन 15 फरवरी के बाद कोहरे का सीजन खत्म होने पर ही पटरी पर आने की उम्मीद है। उससे पहले यात्रियों को इस तरह की समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा।
ब्रांच लाइन पर दो घंटे का ब्लॉक, रुकी रही जननायक
रोजा। सीतापुर ब्रांच लाइन पर बुधवार को ट्रैक मेंटिनेंस और स्लीपर बदलने के लिए दोपहर एक से तीन बजे तक का ब्लॉक लिया गया। इससे अप- 15211 जननायक एक्सप्रेस प्रभावित हुई। ब्लॉक के दौरान जननायक एक्सप्रेस को करीब एक घंटे मैकलगंज स्टेशन पर रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।