फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सड़क पर आड़ी-तिरछी खड़ी कारें अब खींच ले जाएगी क्रेन

सड़क पर आड़ी-तिरछी खड़ी कारें अब खींच ले जाएगी क्रेन

Sun, 04 Nov 2018 12:58 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर आड़ी-तिरछी खड़ी कारें अब खींच ले जाएगी क्रेन
 नो पार्किंग और सड़क पर आड़ी-तिरछी कारें खड़ी करने वालों के अब बुरे दिन आने वाले हैं। सड़क पर बेतरतीब खड़ी कारें क्रेन की मदद से उठाई जाएंगी। उनसे चालान से अलग 1100 रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

सड़क पर वाहनों को बेतरतीबी ढंग से खड़ा करके शॉपिंग व अन्य काम निपटाना लोगों की आदत में शुमार है। ऐसे में अक्सर प्रमुख सड़कों पर जाम लग जाता है, जिसका खामियाजा आम राहगीरों को उठाना पड़ता है। काफी समय से बरेली यातायात पुलिस ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए क्रेन की मांग कर रही थी। इसके उलट पीलीभीत पुलिस के पास क्रेन थी, जिसका पर्याप्त उपयोग नहीं हो पा रहा था। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार के अनुरोध पर आईजी डीके ठाकुर ने पीलीभीत पुलिस को यह क्रेन बरेली ट्रैफिक पुलिस को हैंडओवर करने के आदेश दिए हैं। श्री गंगवार ने बताया कि दो या तीन दिन में क्रेन आ जाएगी। इससे गलत तरीके से खड़े चार पहिया वाहनों को उठवाकर पुलिस लाइन में ले जाकर खड़ा किया जा सकेगा। इन वाहनों से चालान शुल्क के अतिरिक्त 1100 रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन


हेडक्वार्टर से मांगी गई हैं तीन क्रेन
एसपी ट्रैफिक ने उच्चाधिकारियों के जरिये पुलिस हेडक्वार्टर से पत्राचार करके तीन क्रेनें मांगी हैं। बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए इनकी अहम जरूरत है। मुख्यालय से अतिरिक्त क्रेन मिली तो वाहनों को हटाकर जाम की समस्या का निदान करना और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed